फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Prelims Result 2021 Declared, Check Cut off Marks, Here is the direct link

SBI Clerk Prelims Result 2021: एसबीआई ने जारी किया परिणाम, 5237 पदों पर होगी नियुक्ति

Tue, 21 Sep 2021 08:39 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 21 Sep 2021 08:39 PM IST
सार

SBI Clerk Prelims Result: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2021 आज 21 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया है। बैंक द्वारा जूनियर सहायक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जुलाई और अगस्त के महीने में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
SBI Clerk Prelims Result 2021 Declared, Check Cut off Marks, Here is the direct link
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 आज, 21 सितंबर, 2021 को घोषित कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि एसबीआई क्लर्क/जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2021 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 जुलाई से 13 जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी। जबकि शेष शहरों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

उम्मीदवार पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5237 पद पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से अपने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021: यह है अपेक्षित कट ऑफ

श्रेणी वार अपेक्षित कट ऑफ

श्रेणी अपेक्षित कट-ऑफ
जनरल 76.50
ईडब्ल्यूएस 76.50
अन्य पिछड़ा वर्ग 76.50
अनुसूचित जाति 50
अनुसूचित जनजाति 45


विषयवार अपेक्षित कट ऑफ

विषय कट ऑफ
अंग्रेजी भाषा 22-26
रीजनिंग एबिलिटी 23-28
संख्यात्मक क्षमता 23-26
कुल मिलाकर कट ऑफ  75-80

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021: कैसे देखें अपने अंक?
 

चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in या sbi.co.in/careers पर जाएं।

चरण 2: भर्ती अनुभाग में उपलब्ध एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें (लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा)।
सीधा लिंक - एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: परिणाम की जांच करें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी रखें।

उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in/web/careers

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed