फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Mains Scorecard 2019 Released, Download Here

SBI Clerk: मुख्य परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 01 Nov 2019 02:14 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 01 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
SBI Clerk Mains Scorecard 2019 Released, Download Here
sbi - फोटो : sbi

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2019 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के अंक अब आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर अपडेट है। परीक्षा के लिए शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा में प्राप्त अंकों को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


जूनियर एसोसिएट्स मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड 31 अक्टूबर, 2019 को एसबीआई द्वारा जारी किया गया है। बात दें कि मुख्य परीक्षा 10 अगस्त, 2019 और 20 सितंबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा (चरण- I) में प्राप्त अंकों को चयन के लिए नहीं जोड़ा जाएगा, केवल मुख्य परीक्षा (चरण- II) में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची की तैयारी के लिए माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई क्लर्क 2019 परीक्षा में 200 मार्क्स के 190 प्रश्न थे। परीक्षण पूरा करने के लिए कुल समय 2 घंटे और 40 मिनट निर्धारित किया गया था। देश भर में विज्ञापन संख्या CRPD / SCO / 2019-20 / 09 के अनुसार क्लर्क के 8,653 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड?

चरण 1 : एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।
चरण 2 : SBI जूनियर एसोसिएट्स स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3 : अब स्क्रीन पर स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
चरण 4 : उसे चेक कर, डाउनलोड करें। 
चरण 5 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- UPTET 2019: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed