फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   sbi clerk mains exam 2021 result declared, Direct Link to View Scorecard Here

SBI Clerk 2021: एसबीआई ने जारी किया भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड

Thu, 18 Nov 2021 02:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

Sbi Clerk 2021 main exam result: एसबीआई ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भाषा प्रवीणता परीक्षा, एलपीटी के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
sbi clerk mains exam 2021 result declared, Direct Link to View Scorecard Here
Sbi Clerk 2021 main exam result

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। ध्यान रहे कि परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर एक पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी भाषा प्रवीणता परीक्षा, एलपीटी के लिए उपस्थित हो सकते हैं। 

विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2021: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

  • आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं।
  • स्क्रीन पर एक होमपेज प्रदर्शित होगा, करियर सेक्शन पर जाएं और फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम एक पीडीएफ फाइल प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा। योग्यता की स्थिति जानने के लिए Ctrl+F दबाएं और फिर रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे उपयोग के लिए पीडीएफ फाइल की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक क्लर्क के 5454 पदों परउम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी एक एसबीआई शाखा आवंटित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रारंभिक, मुख्य और एलटीपी। योग्य उम्मीदवारों को 27,000 रुपसे से 30,000 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2021 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती की जाएगी। योग्यता सूची में जगह बनाने के लिए उम्मीदवारों को सभी तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) को उत्तीर्ण करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को देश भर में बैंक की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed