SBI Clerk 2021: एसबीआई ने जारी किया भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड
Sbi Clerk 2021 main exam result: एसबीआई ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भाषा प्रवीणता परीक्षा, एलपीटी के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। ध्यान रहे कि परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर एक पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी भाषा प्रवीणता परीक्षा, एलपीटी के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2021: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
- आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर एक होमपेज प्रदर्शित होगा, करियर सेक्शन पर जाएं और फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम एक पीडीएफ फाइल प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा। योग्यता की स्थिति जानने के लिए Ctrl+F दबाएं और फिर रोल नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे उपयोग के लिए पीडीएफ फाइल की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बैंक क्लर्क के 5454 पदों परउम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी एक एसबीआई शाखा आवंटित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रारंभिक, मुख्य और एलटीपी। योग्य उम्मीदवारों को 27,000 रुपसे से 30,000 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2021 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती की जाएगी। योग्यता सूची में जगह बनाने के लिए उम्मीदवारों को सभी तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) को उत्तीर्ण करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को देश भर में बैंक की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा।