{"_id":"5d3814b68ebc3e6cb5684633","slug":"sbi-clerk-mains-exam-2019-admit-card-available-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
Wed, 24 Jul 2019 01:52 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश को आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 10 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन दोनों परीक्षाओं की मेरिट और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI Clerk 2019 : मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2 : उसके बाद रजिस्टेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
चरण 4 : अब आपके सामने आपका मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन