फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Admit Card for recruitment exam will be issued tomorrow; You can download them like this

SBI Clerk Admit Card: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए कल जारी होंगे प्रवेश पत्र; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sun, 09 Feb 2025 01:29 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 09 Feb 2025 01:29 PM IST
सार

SBI Clerk Admit Card 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च, 2025 को प्रस्तावित है। इसके लिए उम्मीदवार कल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
SBI Clerk Admit Card for recruitment exam will be issued tomorrow; You can download them like this
SBI Clerk Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SBI Clerk Admit Card 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 10 फरवरी को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

SBI Clerk Prelims Date: 22 से शुरू होगी एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा

एसबीआई जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथियां 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 हैं और इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 फरवरी से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

SBI Clerk Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण होगा, जिसे 1 घंटे में पूरा करना होगा। इस परीक्षा में तीन खंड होंगे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। वस्तुनिष्ठ परीक्षण में नकारात्मक अंकन की व्यवस्था है यानी हर गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए व्यक्तिगत या कुल अंकों के लिए कोई न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं हैं।

13 हजार+ पदों पर परीक्षा का आयोजन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,735 जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों की भर्ती की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी और 7 जनवरी 2025 को समाप्त हो गई।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड) लेकर जाना आवश्यक है, क्योंकि बिना इन दोनों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

SBI Clerk Prelims Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद, अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को करंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब फिर से पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed