{"_id":"61bdce68a640ae79416aaa6e","slug":"sbi-cbo-recruitment-2021-sarkari-naukri-govt-jobs-circle-based-officer-bank-bharti-apply-online-on-sbi-co-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI CBO Recruitment 2021: एसबीआई ने 1,226 पदों पर निकाली भर्तियां, यहां से जानें कब तक है आवेदन का समय?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SBI CBO Recruitment 2021: एसबीआई ने 1,226 पदों पर निकाली भर्तियां, यहां से जानें कब तक है आवेदन का समय?
Sat, 18 Dec 2021 05:37 PM IST
राहुल मानव
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल मानव
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:37 PM IST
सार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल आधारित अधिकारियों (सीबीओ) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इसकी परीक्षा जनवरी, 2022 में प्रस्तावित है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाकर
विज्ञापन
sbi cbo recruitment 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 1,226 पदों पर सर्किल आधारित अधिकारियों (सीबीओ) की भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 29 दिसंबर, 2021 का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। इसकी परीक्षा जनवरी, 2022 में प्रस्तावित है। उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रवेश पत्र 12 जनवरी, 2022 की तारीख पर जारी हो सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से अभ्यर्थी जरूर पढ़ें। उम्मीदवार की आयु 1 दिसंबर, 2021 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 36,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा और सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए एक वेतन वृद्धि भी होगी।
विज्ञापन
एसबीआई भर्ती 2021: पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उनके पास केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- भारतीय रिजर्व बैंक की दूसरी अनुसूची में सूचीबद्ध किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक अधिकारी के रूप में 1 दिसंबर, 2021 तक न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव (आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के बाद का अनुभव) होना चाहिए।
- किसी विशेष राज्य की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ना, लिखना और समझना) होना चाहिए। जिन राज्य में पदों के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा के ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया में शामिल है।
- उम्मीदवारों के पास 10वीं और 12वीं कक्षा के मार्कशीट व प्रमाण पत्र होने चाहिए। जिन भी राज्य में उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की भाषा को 10वीं व 12वीं तक पढ़ने की प्रमाण इन दस्तावेजों से होगी। इन उम्मीदवारों को भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई भर्ती 2021 की कुल संख्या
- अहमदाबाद (गुजराती): 354
- बेंगलुरु (कन्नड़): 278
- भोपाल (हिंदी): 214
- चेन्नई (तमिल): 276
- जयपुर (हिंदी): 104