फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI CBO Admit Card 2025 Out at bank.sbi: Check direct link here

SBI CBO Exam 2025: एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, 2600 पदों पर होगा चयन, देखें परीक्षा पैटर्न

Fri, 11 Jul 2025 10:35 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Jul 2025 10:35 AM IST
सार

SBI CBO Admit Card 2025 Out: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती अभियान 2600 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SBI CBO Admit Card 2025 Out at bank.sbi: Check direct link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

SBI CBO Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती अभियान 2600 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें 2,600 नियमित पद और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। यह भर्ती भारत के विभिन्न एसबीआई सर्किलों में की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को उसी सर्किल में नियुक्त किया जाएगा, जहां से उन्होंने आवेदन किया है। 

विज्ञापन

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण

वर्ग के अनुसार रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है: एससी के लिए 387 नियमित और 107 बैकलॉग पद, एसटी के लिए 190 नियमित और 146 बैकलॉग पद, ओबीसी के लिए 697 नियमित और 111 बैकलॉग पद निर्धारित हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 260 पद और सामान्य वर्ग के लिए कुल 1,066 पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

ऑनलाइन होगी दोनों चरणों की परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा में कुल 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करके देने होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद ही वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वस्तुनिष्ठ परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी, जिसमें 120 अंकों के 4 खंड शामिल होंगे और हर खंड के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा। इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 30 मिनट होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा पर आधारित होगी, जिसमें पत्र लेखन और निबंध से जुड़े कुल 50 अंकों के दो प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, सर्कल बेस्ड ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed