फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Bank PO Final Result 2020 Declared how to download selection letter

SBI PO Final Result 2020: एसबीआई पीओ भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 17 Mar 2021 02:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
SBI Bank PO Final Result 2020 Declared how to download selection letter
sbi po

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रोबेशनरी अधिकारी (PO) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देश सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/ पर पीओ भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी : इन संस्थानों में 631 पदों पर हो रही भर्ती, सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी
विज्ञापन


पूर्व में पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार जिन्होंने मार्च 2021 में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट यहां दिए गए सीधे लिंक के जरिये देख सकते हैं। साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थियों को एसबीआई की ओर से सलेक्शन लैटर्स भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थी स्वयं भी अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना कॉल लैटर डाउनलोड कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी का चयन अभी प्रोविजनल मोड में है। उन्हें अभी दस्तावेज प्रमाणीकरण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद ही उन्हें प्रशिक्षण के लिए बुलावा पत्र भेजा जाएगा। 

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी : बिहार लोक सेवा आयोग में एलडीसी भर्ती के पदों पर भर्ती शुरू, यहां करें आवेदन

बता दें एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा (SBI PO Mains) 29 जनवरी, 2021 को देशभर में आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 

डायरेक्ट लिंक : SBI PO Final Result 2021 

 

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर careers tab पर क्लिक करें और लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
  • ऊपर स्क्रीन पर छोटी विंडो में पीओ भर्ती परीक्षा के लिए ब्लैक डॉट्स पर क्लिक करें। 
  • पीओ भर्ती वाली स्क्रीन पर फाइनल रिज्ल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्क्रीन पर आने वाली पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • पीडीएफ फाइल का प्रिंट आउट या उसकी पीडीएफ डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।
 
यह भी पढ़ें : रामायण साइंस : अब छात्र भी पढ़ेंगे रामचरितमानस, चौपाइयों से जानेंगे पुरातन विज्ञान
यह भी पढ़ें : ब्रिटिश शाही परिवार : नस्लभेद ही नहीं, इन कारणों से पहले भी विवादों में रहा है राजघराना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed