फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI announced SCO Recruitment 2024 exam date, Will be held on 23 Nov

SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र

Tue, 12 Nov 2024 07:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 07:51 PM IST
सार

SBI SCO Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा इसी महीने आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी नोटिस जारी करके दी गई है। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
SBI announced SCO Recruitment 2024 exam date, Will be held on 23 Nov
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

SBI SCO 2024 Exam Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती (ADVERTISEMENT NO. CRPD/SCO/2024-25/15) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। एसबीआई ने इस परीक्षा को 23 नवंबर 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह भर्ती प्रक्रिया एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers. पर नोटिफिकेशन के रूप में प्रकाशित की गई है।

विज्ञापन


एसबीआई द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, और इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

SBI SCO Vacancy: रिक्ति विवरण

एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के माध्यम से कुल 1497 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • उप प्रबंधक (सिस्टम) - परियोजना प्रबंधन और वितरण: 187 पद
  • उप प्रबंधक (सिस्टम) - इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशंस: 412 पद
  • उप प्रबंधक (सिस्टम) - नेटवर्किंग संचालन: 80 पद
  • उप प्रबंधक (सिस्टम) - आईटी आर्किटेक्ट: 27 पद
  • उप प्रबंधक (सिस्टम) - सूचना सुरक्षा: 7 पद
  • सहायक प्रबंधक (सिस्टम): 784 पद


इन रिक्तियों में विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, और उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित रिटन टेस्ट देना होगा, जिसमें उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और तार्किक क्षमता के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

दोनों चरणों के परिणामों को ध्यान में रखते हुए अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और जो उम्मीदवार इस लिस्ट में शामिल होंगे, उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

SBI SCO Admit Card 2024: कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एसबीआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उम्मीदवारों को bank.sbi/web/careers. पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स भरकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। कॉल लेटर परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए एक अहम दस्तावेज होगा, जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्यक होगा। एसबीआई एसओ एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "एडमिट कार्ड" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भरनी होगी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड।
  • लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में भाग लेने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed