Sarkari Result Naukri 2023 Live: एम्स-ईपीएफओ और इसरो में निकलीं नौकरियां, लाखों में मिलेगी सैलरी
{"_id":"643cb997a5ba3fc2a4066972","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-2023-04-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri 2023 Live: एम्स-ईपीएफओ और इसरो में निकलीं नौकरियां, लाखों में मिलेगी सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 17 Apr 2023 10:12 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:12 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई क्षेत्रों में नौकरी का मौका है। इनमें सेना, बैंक, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक पदों पर भर्तियां हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:11 PM, 17-Apr-2023
KPSC Accounts Assistant Recruitment आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 600/- रुपये2ए, 2बी, 3ए, 3बी उम्मीदवारों के लिए : 300/- रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जाति (ए) / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए : निशुल्क
पूर्व-सेवा उम्मीदवारों के लिए : 50/- रुपये
09:21 PM, 17-Apr-2023
KPSC AA Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
KPSC लेखा सहायक अधिसूचना रिलीज की तारीख : 15 मार्च, 2023
केपीएससी लेखा सहायक ऑनलाइन आवेदन शुरू : 23 मार्च, 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल, 2023
केपीएससी लेखा सहायक परीक्षा तिथि : जल्द अधिसूचित की जाएगी...
केपीएससी लेखा सहायक ऑनलाइन आवेदन शुरू : 23 मार्च, 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल, 2023
केपीएससी लेखा सहायक परीक्षा तिथि : जल्द अधिसूचित की जाएगी...
विज्ञापन
08:29 PM, 17-Apr-2023
Sarkari Naukri KPSC AA Recruitment 2023 पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले उनके पास सभी आवश्यक पात्रता मानदंड पूरे करना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संदर्भ में आवश्यक पात्रता मानदंड केपीएससी लेखा सहायक 2023 अधिसूचना में पढ़े जा सकते हैं।
07:16 PM, 17-Apr-2023
Latest Government Jobs KPSC AA Recruitment 2023
कर्नाटक लोक सेवा आयोग लेखा सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने जा रहा है। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट से केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
06:07 PM, 17-Apr-2023
Govt Jobs KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023
KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी।
05:12 PM, 17-Apr-2023
Govt Jobs Exam JKSSB परीक्षा विवरण
इसके साथ ही मुख्य लिखित परीक्षा दो जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी। वाइवा-वॉयस टेस्ट (मौखिक साक्षात्कार) अक्तूबर-नवंबर, 2023 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:30 PM, 17-Apr-2023
JKSSB परीक्षा विवरण
सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा (एलिमिनेशन टेस्ट) और गुजराती भाषा की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने गुजराती विषय के साथ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक नहीं पास किया है। 7 मई 2023 को आयोजित होने वाली है।
03:24 PM, 17-Apr-2023
गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती 2023
गुजरात उच्च न्यायालय की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 193 सिविल जज के रिक्ति पदों को भरना है। जिसकी समय-सीमा आज समाप्त हो रही है।02:22 PM, 17-Apr-2023
Gujarat HC Civil Judge Recruitment 2023
गुजरात उच्च न्यायालय में सिविल जज के पद पर आवेदन करने का आज यानी 14 अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट आवेदन पूरा कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।02:04 PM, 17-Apr-2023
HSSC Recruitment 2023
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 31,998 पदों के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल 15 अप्रैल से 5 मई रात 11.59 बजे तक चालू रहेगा। इसके बाद यह बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट. www.hssc.gov.in. पर जाकर https://onetimeregn.haryana.gov.in जाकर संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।