Jharkhand High Court परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड उच्च न्यायालय ने पर्सनालिटी टेस्ट / मौखिक परीक्षा 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने झारखंड, रांची के उच्च न्यायालय में पर्सनल असिस्टेंट्स की भर्ती के लिए आवेदन किया है, अपने पर्सनालिटी टेस्ट / मौखिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवारों की स्टेनोग्राफी और टाइपिंग परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। जिसके आधार पर सफल उम्मीदवारों की योग्यता आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की गई थी। अब आयोग ने पर्सनालिटी टेस्ट / मौखिक परीक्षा के लिए झारखंड उच्च न्यायालय पीए प्रवेश पत्र 2019 जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
झारखंड उच्च न्यायालय परीक्षा के प्रवेश पत्र को इस तरह करें डाउनलोड-
- आधिकारिक वेबसाइट यानि jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "साइट लिंक हाइलाइट" पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार नीचे दिए गए "रिक्रूटमेंट" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- होम स्क्रीन पर "कॉल लेटर पर्सनैलिटी टेस्ट" कॉलम में क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी को दर्ज करें, डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने प्रवेश पत्र का एक प्रिंटआउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
डायरेक्ट लिंक प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।