फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri SHSB CHO Recruitment 2022 Apply For 4050 Community Health Officer Posts Jobs in Bihar

Sarkari Naukri: बिहार में निकली बंपर भर्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेंगी चार हजार से अधिक नौकरियां

Sun, 27 Feb 2022 08:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 08:17 PM IST
सार

Bihar CHO Recruitment 2022: राज्य के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर की जाएगी। भर्ती अनुबंध के आधार पर है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri SHSB CHO Recruitment 2022 Apply For 4050 Community Health Officer Posts Jobs in Bihar
Bihar Health Department Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar CHO Recruitment 2022: बिहार में सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सूबे के स्वास्थ्य विभाग में हजारों नौकरियां निकली हैं। यह भर्ती स्टाफ हेल्थ सोसाइटी, बिहार की ओर से विज्ञापन नंबर 02/2022 के आधार पर राज्य के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर की जाएगी। भर्ती अनुबंध के आधार पर है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार तीन मार्च शाम छह बजे तक एसएचएसबी की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी की ओर से कुल 4,050 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार के अनुमोदन के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को रुपये 25,000/- प्रति माह मानदेय के अलावा कार्य प्रदर्शन के आधार पर  प्रोत्साहन के लिए रुपये 15,000/- प्रति माह का पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार एसएचएस भर्ती के पात्रता मापदंड

आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु एक जनवरी, 2022 तक 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान लागू होगा। हालांकि, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता में बीएससी (नर्सिंग) / पीबी बीएससी (नर्सिंग) आदि के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में सर्टिफिकेट कोर्स किया होना जरूरी है।

 

विज्ञापन

बिहार एसएचएस भर्ती आवेदन शुल्क

बिहार सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल अनारक्षित, पिछड़ी जाति, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस आदि उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है वहीं, बिहार निवासी एससी / एसटी और सभी श्रेणियों के महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 250 रुपये देय होगा।
 
 

बिहार सीएचओ भर्ती रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर, एनएचएम बिहार के अंतर्गत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-सीएचओ की भर्ती पर क्लिक करें। 
  3. अब बिहार एसएचएस सीएचओ की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  4. अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5. आवश्यकता के आधार विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. एप्लीकेशन फॉर्म और भुगतान पर्ची को डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए दोनों का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed