Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन
{"_id":"61d9022052219750e165f0f5","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-8-january-jobs-in-up-ssc-recruitment-uksssc-up-police-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 08 Jan 2022 10:19 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:19 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), SSC Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates Today
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:19 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: मास्टर कैडर समेत अन्य पदों पर निकलीं भर्तियां
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में में मास्टर कैडर के 4,161 पदों पर, क्राफ्ट शिक्षकों (कला) के 250 पदों पर और लेक्चरर के 343 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Educationrecruitmentboard.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। 18 से 37 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।10:16 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: 4,754 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 4,754 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसमें मास्टर कैडर के 4,161 पदों पर, क्राफ्ट शिक्षकों (कला) के 250 पदों पर और लेक्चरर के 343 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Educationrecruitmentboard.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 30 जनवरी, 2022 तक का समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर योग्यता विवरण, चयन मानदंड व अन्य जानकारियों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
09:23 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: 150 पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी और ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के 150 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के पद पर इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई की डिग्री होनी चाहिए।08:54 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: एचएएल में निकलीं ट्रेनी अपरेंटिस पदों पर भर्तियां
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी और ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के पद पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 150 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 7 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जल्द से जल्द सभी जानकारियों को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा।08:05 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: उत्तराखंड में निकलीं सरकारी नौकरियां
उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 8 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 21 फरवरी, 2022 तक का समय है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।06:48 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में 120 पदों पर निकलीं भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) के रेडियो विभाग में विभिन्न श्रेणियों के लिए कर्मशाला कर्मचारी के कुल 120 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को 10वीं पास या समकक्ष व आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक व टेलीकम्युनिकेशन व इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, रेडियो व टीवी, इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड कंप्यूटर साइंस व प्रोग्राम सहायक ट्रेड जैसे सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:43 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपी पुलिस में निकलीं भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने रेडियो संवर्ग में विभिन्न भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड के रेडियो विभाग में विभिन्न श्रेणियों के लिए कर्मशाला कर्मचारी के कुल 120 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है।05:14 PM, 08-Jan-2022
सरकारी नौकरी 2022: कुल 221 पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 221 रखी गई है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग चयनित उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक और फायर ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति देगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।04:07 PM, 08-Jan-2022
Sarkari Naukri live: उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकालीं भर्तियां
उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू कर दी गई है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।02:56 PM, 08-Jan-2022