राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मांगे हैं आवेदन, यहां स्टेनोग्राफर के 1000 से ज्यादा पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RSMSSB Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने शीघ्रलिपिक (आशुलिपिक) के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन निकाले गए हैं। जो योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 24 सितंबर, 2020 तक पूरा कर लें।
पदों की विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
शीघ्रलिपिक (आशुलिपिक) 1000 से ज्यादा पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 24 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 28 अगस्त, 2020 से 24 सितंबर, 2020 अंतिम तिथि तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।