Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूसीआईएल, सफाईकर्मचारी पदों पर भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
{"_id":"64b78e2b2336db4b660fe376","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-latest-govt-jobs-and-vacancy-notification-updates-in-hindi-2023-07-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूसीआईएल, सफाईकर्मचारी पदों पर भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 19 Jul 2023 06:28 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 19 Jul 2023 06:28 PM IST
खास बातें
Sakari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नेत्र परीक्षण अधिकारी, भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:27 PM, 19-Jul-2023
AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbubaneswar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:26 PM, 19-Jul-2023
MAHA DMA Recruitment 2023
महाराष्ट्र नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
04:23 PM, 19-Jul-2023
RBI Grade B Result 2023
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरबीआई ग्रेड बी के पहले चरण का परिणाम 2023 जारी कर दिया है।02:38 PM, 19-Jul-2023
EMRS Recruitment 2023
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और छात्रावास वार्डन के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर अपनी पसंद के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त है।
01:56 PM, 19-Jul-2023
AIIMS NORCET-4 Result 2023
बीएससी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के लिए कुल 950 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि NORCET-4 के लिए 2668 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।01:55 PM, 19-Jul-2023
AIIMS NORCET-4 Result 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-4) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न बी.एससी. पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए सीट आवंटन के पहले राउंड का परिणाम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 19-Jul-2023
BPSC Teacher recruitment 2023
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का बुधवार 19 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 20 से 22 जुलाई तक विलंब शुल्क का भुगतान करके भी आवेदन कर सकते हैं।
12:46 PM, 19-Jul-2023
IAF Agniveer Vaayu Recruitment
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 27 जुलाई से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। 13 अक्तूबर 2023 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।12:31 PM, 19-Jul-2023
Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूसीआईएल, सफाईकर्मचारी पदों पर भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी कैटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के तहत 122 रिक्तियां हैं। इसमें जनरल मैनेजर, एडिशनल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, चीफ सुपरिंटेंडेंट और मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होंगी।