Sarkari Naukri 2020 LIVE: आईओसीएल, यूपीएससी व इंडियन बैंक समेत कई विभागों में नौकरी का मौका
{"_id":"5e2e534a8ebc3e4ad6601870","slug":"sarkari-naukri-result-2020-live-vacancy-in-iocl-rpsc-upsc-and-other-recruitment-govt-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 LIVE: आईओसीएल, यूपीएससी व इंडियन बैंक समेत कई विभागों में नौकरी का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 27 Jan 2020 04:27 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 27 Jan 2020 04:27 PM IST
खास बातें
- IOCL : आईओसीएल में हो रही हैं भर्तियां
- UPSC: संघ लोक सेवा आयोग दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका
- हाईकोर्ट में नाैकरी पाने के लिए आज ही करें आवेदन
- 10वीं, 12वीं के लिए कई विभागों में हो रहीं भर्तियां
- अन्य विभागों में हो रहीं भर्तियाें के बारे में लें जानकारी
Sarkari Naukri 2020 live : आज-कल के युवाओं का रूझान सरकारी नौकरी की तरफ ज्यादा होता जा रहा है। हर कोई इस दौड़ में आगे निकलना चाहता है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है, और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:26 PM, 27-Jan-2020
भारतीय तटरक्षक में 12वीं पास करें आवेदन, सैकड़ों पद खाली
Indian Coast Guard Recruitment 2020: भारतीय तटरक्षक बल में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जनवरी 2020 से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किए गए हैं। यह ध्यान दें कि कुल 260 रिक्तियां खाली हैं। गणित और भौतिकी विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।भारतीय तटरक्षक नविक जीडी ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2020 है। भारतीय तटरक्षक नविक जीडी अधिसूचना रोजगार समाचार पत्र दिनांक 04 जनवरी से 10 जनवरी 2020 तक प्रकाशित की गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:05 PM, 27-Jan-2020
NCL: यहां कई पद हैं खाली, अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन
NCL Recruitment 2020 – नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर कि जा रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नाैकरी पाना चाहते हैं, वे 15 फरवरी, 2020 से आवेदन कर सकेंगे। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:46 PM, 27-Jan-2020
राज्य सभा में नौकरी करने का मौका, 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी
Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा सचिवालय ने शॉर्ट टर्म के लिए कैजुअल लेबर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 25 दिनों (19 फरवरी 2020) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:17 PM, 27-Jan-2020
अगर है ये योग्यता तो हाईकोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, करें आवेदन
High Court Recruitment 2020 – उच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के कई पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:27 PM, 27-Jan-2020
UPPSC: उत्तर प्रदेश में पाएं सरकारी नौकरी, 712 पद खाली
UPPSC Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। बता दें कि यह भर्तियां सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों क लिए निकाली गई हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:22 PM, 27-Jan-2020
राजस्थान : कई विषयों के लिए शिक्षकों के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
RPSC Recruitment 2019-20 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती प्राध्यापक (विद्यालय) के इन विषयों हिंदी, अंग्रेजी, व्याकरण, सामान्य व्याकरण साहित्य और इतिहास पर निकाली गई हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 AM, 27-Jan-2020
IOCL : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 10वीं पास से मांगे हैं आवेदन, आज है अंतिम मौका
Indian Oil Corporation Limited 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में ट्रेड अपरेंटिस के कुल 248 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही मान्य होंगे।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:21 AM, 27-Jan-2020
SBI ने मांगे फिर से आवेदन, इस बार इन पदों पर भर्तियां
SBI Recruitment 2020: एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर के 106 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है।इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:58 AM, 27-Jan-2020
नगर विकास एवं आवास विभाग में 463 पद खाली, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
Bihar Urban Development Recruitment 2020 – नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने कई पदों पर भर्ती हेतु कनीय अभियंता (असैनिक / यांत्रिक / विधुत) के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक मौका और है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:41 AM, 27-Jan-2020
उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूल में हो रही हैं भर्तियां, अनेक पद खाली
Sainik School, Jhansi Recruitment 2020: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) नौकरी अधिसूचना: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्ट मास्टर, एलडीसी, नर्सिंग सिस्टर, ड्राइवर, वार्ड बॉय और अन्य पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।इच्छुक उम्मीदवार सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 31 जनवरी 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।