नेशनल सीड कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां, अब 15 सितंबर तक करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
India Seeds Recruitment 2020: नेशनल सीड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSCL) में भर्तियां हो रही हैं, जिसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। आपको बता दें कि ये भर्तियां लंबे समय से चल रही हैं। इन पदों के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई थी। India Seeds ने युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका दिया है, अब उम्मीदवार इन पदों पर 15 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये असिस्टेंट, मैनेजमेंट ट्रेनी, सीनियर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी आदि के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां-
- आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 31 जुलाई, 2020
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 15 सितंबर, 2020
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : असिस्टेंट, मैनेजमेंट ट्रेनी, सीनियर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी आदि के पद
कुल पद - 220 पद
आयु सीमा-
- सहायक (लीगल) के लिए आवदेन करने के लिए अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।
- मैनेजमेंट ट्रेनी, सीनियर / डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 25 व 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल सीड कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर उसे पढ़ें। नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़कर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 15 सितंबर, 2020 तक पूरा करें।
चयन प्रक्रिया-
चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार / कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नौकरी से संबंधित अधिक सूचना के लिए यहां क्लिक करें...
1- एक्सटेंड नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
2- एक्सटेंड नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।