फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live Update: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां करें आवेदन

Wed, 18 Mar 2020 03:14 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2020 03:14 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Update: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको यहां राज्यों के विभिन्न विभागों में होने जा रही भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। इनकी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। यहां हम सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे। आज की लाइव स्टोरी में आपको 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरियों से अवगत कराएंगे। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Updates, Vacancy In Postal Circle, BTSC, GMRC, BSSC Recruitments 2020 govt jobs
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:12 PM, 18-Mar-2020

भारतीय डाक विभाग में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

 Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण कि प्रक्रिया 18 मार्च, 2020 को समाप्त हो रही  हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
02:01 PM, 18-Mar-2020

DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 629 पद खाली

DDA Recruitment 2020- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 629 पदों पर ये आवेदन मांगे गए हैं। सहायक निदेशक, सहायक लेखाकार अधिकारी, वास्तुकला अधिकारी, योजना सहायक, स्टेनोग्राफर, पटवारी, माली सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ये प्रक्रिया चल रही हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
11:34 AM, 18-Mar-2020

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी ने मांगे हैं आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

NALCO Recruitment 2020:नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने प्रबंधन ट्रेनी-एमटी (वित्त) और सहायक प्रबंधक (वित्त) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 मार्च, 2020 से पहले आवेदन करें। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:30 AM, 18-Mar-2020

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन हो रही हैं भर्तियां, इन पदों पर नौकरी पाने के लिए करें आवेदन

GMRC Recruitment 2020: गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (GMRC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्ती असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की जा रही हैं। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2020 है। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
09:09 AM, 18-Mar-2020

Indian Coast Guard: यहां है नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Indian Coast Guard Recruitment 2020 – भारतीय तट रक्षक भर्ती (Indian Coast Guard) ने यांत्रिक 02/2020 बैच के पदों के लिए आवेदन निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 22 मार्च, 2020 तक पूरा कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
07:50 AM, 18-Mar-2020

ट्रेनी के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, यहां पढ़िए कैसे मिलेगी जॉब

हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी निकली हैं। यहां स्नातक और टेक्निशियन में डिप्लोमा किए हुए अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी पोस्टों पर नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों के लिए बीई/बीटेक किए हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 AM, 18-Mar-2020

18 से 22 साल के नौजवानों के लिए यहां निकली है सरकारी नौकरी

18 से 22 साल की उम्र के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी निकली है। ये सरकारी नौकरी भारतीय तट रक्षक के यांत्रिक पदों के लिए निकली हैं। इन पदों के लिए वो ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
07:46 AM, 18-Mar-2020

बिहार में निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, सैलरी 50 हजार रुपये

बिहार में कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों में वेतन मापदंड अलग-अलग हैं। कई पदों के लिए प्रति महीने 50 हजार रुपये तक का वेतन तय किया गया है। इन पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
07:35 AM, 18-Mar-2020

Sarkari Naukri 2020 Live Update: सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां हैं कई मौके

SSC MTS Recruitment: अगर आप दसवीं पास हैं और नौकरी खोज रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपके लिए हजारों नौकरियां निकलने वाली हैं। ये सारी नौकरियां मल्टी टास्किंग होंगी और इनके लिए लिखित परीक्षा होगी। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed