फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live Updates: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए जानें कहां-कहां है सरकारी नौकरी के मौके

Thu, 25 Jun 2020 04:33 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2020 04:33 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Update: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको यहां राज्य और केंद्र के विभिन्न विभागों में होने जा रही भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। इनकी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। यहां हम सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे।
अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Job Results 2020 Live Updates News in Hindi: Vacancy In SBI, SLPRB , UPPSC, RGIPT, NHM Bihar Jobs Recruitments 2020 govt jobs
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:33 PM, 25-Jun-2020
RGIPT Recruitment 2020 – राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) ने सहायक ग्रेड -I, सिस्टम अधीक्षक समेत अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
04:17 PM, 25-Jun-2020
CSBC Bihar Police Constable  Recruitment 2020 – बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन (CSBC Bihar Police Constable) ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां सिपाही के 454 पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अगर इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2020 है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
03:46 PM, 25-Jun-2020
SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:22 PM, 25-Jun-2020
Rajasthan High Court Recruitment 2020: राजस्थान हाईकोर्ट में कई पदों पर नियुक्तियां हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 जून तक आवेदन कर सकते है। बता दें कि ये नियुक्तियां लीगल रिसर्चर के 14 पदों पर निकाली गई हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:50 PM, 25-Jun-2020

10वीं पास युवाओं के लिए 3262 पदों पर बपंर भर्तियां, नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि ये भर्तियां राजस्थान पोस्टल सर्किल में होने जा रही हैं। उम्मीदवार इस नौकरी को पाने के लिए 21 जुलाई, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:11 PM, 25-Jun-2020

राज्य स्वास्थ्य समिति में हो रही हैं बंपर भर्तियां, यहां 1050 पद हैं खाली

Bihar State Health Society Recruitment 2020 : राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM), बिहार ने छह माह के कम्यूनिटि हेल्थ सर्टिफिकेट कोर्स के तहत 1050 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:17 PM, 25-Jun-2020

SBI: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, जानें कब तक होंगे आवेदन

SBI Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जो युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि एसबीआई में कार्यकारी (एफआई और एमएम) और सीनियर एक्जीक्यूटिव (सोशल बैंकिंग एंड सीएसआर) के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:15 AM, 25-Jun-2020

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी में 12वीं पास के लिए मौके

DRDA Recruitment 2020: जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA), ओडिशा संबलपुर और जाजपुर जिलों में ग्राम रोजगार सेवक पदों के कुल 118 पदों पर भर्तियां चल रही हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:45 AM, 25-Jun-2020

मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश

MHRB Assam Recruitment 2020: मेडिकल एंड हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम, ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार NHM में नौकरी पाना चाहते हैं। वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़ें। सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह समझने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
06:59 AM, 25-Jun-2020

ECIL: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

ECIL Recruitment 2020 : इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत तकनीकी अधिकारी और वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती कि जा रही हैं। इन पदों पर भर्तियां साक्षात्कार के माध्यम से कि जाएंगी। बता दें कि साक्षात्कार  की तिथि 10 जुलाई, 2020 है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed