फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस विभाग के 3000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी 75 हजार तक

Thu, 11 Mar 2021 05:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 11 Mar 2021 05:29 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर व्यक्ति को नौकरी की तलाश है। आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पास के लिए आज हम सरकारी नौकरी के ढेरों विकल्प लाए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Govt Job Result 2021 Live News Updates: Apply for these government posts
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:22 PM, 11-Mar-2021

रिटायर अधिकारियों के लिए सुनहरा अवसर, यहां नौकरी करने पर मिलेगा 75 हजार रुपये सैलरी

भारत सरकार में सेक्शन अफसर और सहायक सेक्शन अफसर के पद से रिटायर हुए अधिकारियों को कृषि मंत्रालय 'कंसलटेंट' की नौकरी दे रहा है। सीनियर कंसलटेंट की जॉब के लिए केंद्र या राज्य सरकार के कृषि संस्थान में बीस साल का कार्य अनुभव होने की योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 75 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

04:22 PM, 11-Mar-2021

इस विभाग में 30 लोकपाल की भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन

भारत सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के हित संरक्षण हेतु प्रथम चरण के जनपदवार 30 लोकपाल पद पर चयन हेतु 25 मार्च, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक से कार्यलय भेजना होगा।
विज्ञापन
03:31 PM, 11-Mar-2021

नीट यूजी 2021: इस दिन जारी होगा शेड्यूल, एनटीए का बड़ा एलान

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2021) से संबंधित बड़ी घोषणा की है। नीट यूजी की परीक्षा इस वर्ष केवल एक बार आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसी सप्ताह परीक्षा की तारीखों का एलान भी किया जाएगा।   

02:46 PM, 11-Mar-2021

एचसीएल भर्ती 2021: दसवीं पास अभ्यर्थी के लिए सुनहरा मौका, फौरन करें आवेदन

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने माइनिंग मेट और असिस्टेंट फोरमैन के कुल 26 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। दसवीं पास या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑडिनरी पोस्ट/ स्पीड पोस्ट/ कोरियर/ रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए आवेदन कर सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। 

 

 

02:10 PM, 11-Mar-2021

बीपीएससी 2021: न्यायिक मुख्य परीक्षा 8 अप्रैल से होंगी शुरू

बीपीएससी 31वीं न्यायिक प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 31 वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

01:40 PM, 11-Mar-2021

जेकेएसएसबी : 1997 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी

जेकेएसएसबी यानी जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पीएम पैकेज पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 28 मार्च - 4 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से एसआई (सब-इंस्पेक्टर), डिपो असिस्टेंट, असिस्टेंट कंपाइलर, क्लास- IV, असिस्टेंट स्टोर कीपर, फील्ड असिस्टेंट और फील्ड सुपरवाइजर के कुल 1997 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
01:17 PM, 11-Mar-2021

आरएसएसबी भर्ती 2021 : राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-उद्यान) ऑनर्स करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (कृषि विषय) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इसके लिए योग्य होंगे हैं। आवेदकों को हिंदी (देवनागरी लिपि) में कार्य करने एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है। साथ ही 1 जनवरी 2022 को आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
12:56 PM, 11-Mar-2021

आरएसएसबी भर्ती 2021 : लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा चयन

कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिन्दी के 15, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के 25, शस्य विज्ञान के 20, उद्यानिकी के 20 और पशुपालन के 20 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य हिंदी, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन और  राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के क्रमश: 45, 60, 60, 60 और 75 अंक होंगे। प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।  

12:32 PM, 11-Mar-2021

आरएसएसबी भर्ती 2021 : अभ्यर्थी 17 मार्च 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 16 फरवरी, 2021 से 17 मार्च, 2021 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। सामान्य वर्ग / ईडब्ल्यूएस के आवेदकों को 450 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) को 350 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को 250 रुपये और जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से कम है उनको 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
12:09 PM, 11-Mar-2021

आरएसएसबी भर्ती 2021 : इस विभाग के 882 पदों पर भर्ती

आरएसएमएसएसबी यानी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कुल 882 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती कृषि पर्यवेक्षक के पद पर की जाएगी। इन 882 पदों में से 842 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 40 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed