BPSC दे रहा है सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां लेक्चरर के पदों पर हो रही हैं भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां लेक्चरर (गणित) के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई विज्ञप्ति को आवेदन करने से पहले पढ़ें। उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2020 को समाप्त हो जाएंगी। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
लेक्चरर (गणित) कुल 47 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 25 अगस्त, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 16 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा -निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और साक्षात्कार के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।