Sarkari Naukri 2021 Live : सरकारी नौकरी के लिए आर्मी वॉर कॉलेज, UPPCL और एम्स दिल्ली में करें आवेदन
{"_id":"60179cc272e2dd42917d91c8","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-today-apply-online-for-nhpc-bel-aiims-uppcl","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 Live : सरकारी नौकरी के लिए आर्मी वॉर कॉलेज, UPPCL और एम्स दिल्ली में करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 01 Feb 2021 03:59 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Mon, 01 Feb 2021 03:59 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान लगातार बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। आज एनएचपीसी में आवेदन के लिए आखिरी तारीख है। वहीं, आर्मी वॉर कॉलेज, एम्स दिल्ली, यूपीपीसीएल समेत कई संस्थानों में नौकरी का मौका है। तो देर किस बात की जल्द आवेदन करें और अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com से करें। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 : sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:58 PM, 01-Feb-2021
2500 पदों पर बंपर भर्तियां, 5वीं पास के लिए भी नौकरी के मौके
Government of Tripura Recruitment 2021: त्रिपुरा सरकार ने 2500 एमटीएस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन
कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को बस एक लिखित परीक्षा देनी होगी और लगभग 13000 रुपये तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को बस एक लिखित परीक्षा देनी होगी और लगभग 13000 रुपये तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
02:57 PM, 01-Feb-2021
आर्मी वॉर कॉलेज में कई पदों पर हैं रिक्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए भी मौका
Army War College Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। मंत्रालय की ओर से की जा रही भर्ती रक्षा मंत्रालय से जुड़े हुए (आर्मी वॉर कॉलेज मुख्यालय), महू, मध्य प्रदेश के लिए है। इनमें स्टेनोग्राफर, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ), लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य श्रेणी के 39 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों के लिए मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mod.gov.in पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी, 2021 को या उससे पहले भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों, पात्रता और आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
01:27 PM, 01-Feb-2021
UPPCL JE Vacancy 2021 : जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित
उत्तर प्रदेश में एक ऑनलाइन टेस्ट से ही सरकारी नौकरी मिल सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।(Apply Online)
12:33 PM, 01-Feb-2021
कैग में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने 10811 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी cag.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।पदों का विवरण
लेखा परीक्षक: 6409
लेखाकार: 4402
11:58 AM, 01-Feb-2021
AIIMS Hospital Delhi में नौकरी का मौका
AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से जानकारी लेकर निर्धारित पते पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और रिज्यूमे भेज दें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।नोटिफिकेशन लिंक
11:47 AM, 01-Feb-2021
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने बेंगलुरु इकाई और बीईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय में सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए यह खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका पढ़ें। या अधिसूचना देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 01-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 Live : सरकारी नौकरी के लिए आर्मी वॉर कॉलेज, UPPCL और एम्स दिल्ली में करें आवेदन
NHPC: 10वीं पास के लिए कई नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक