फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए इन विभागों में बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

Sun, 21 Feb 2021 12:26 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 21 Feb 2021 12:26 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates apply now
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

12:06 PM, 21-Feb-2021

GAIL : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर बैचलर डिग्री धारक कर सकते हैं आवेदन

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 फरवरी, 2021 से यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का चयन गेट-2021 के अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया, अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं।  

10:49 AM, 21-Feb-2021

हरियाणा पुलिस भर्ती 2021 : 12वीं पास 25 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां पुरुष कांस्टेबल - सामान्य ड्यूटी, महिला कांस्टेबल - जनरल ड्यूटी के साथ - साथ महिला कांस्टेबल ग्रुप सी के लिए हैं। बारहवीं पास अभ्यर्थी 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विस्तृत विवरण, आवेदन और चयन प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
09:36 AM, 21-Feb-2021

BHEL : ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन, 22 फरवरी अंतिम तिथि

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अपरेंटिस के इन रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई है। वहीं हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2021 है। अधिक जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पदों का विवरण जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।   

09:15 AM, 21-Feb-2021

12वीं पास अपरेंटिस के इन विभिन्न पदों पर कर सकते हैं आवेदन 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 5 फरवरी, 2021 से शुरू हुई आवेदन पत्र जमा करने की यह प्रक्रिया 7 मार्च, 2021 तक जारी रहेगी। 12वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  

08:50 AM, 21-Feb-2021

एसआई, प्लाटून कमांडर सहित विभिन्न पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई, प्लाटून कमांडर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी 10 मार्च, 2021 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले इस लिंक पर जाकर यह जरूर जान लें कि आप इस पद के लिए योग्य हैं या नहीं।     

08:30 AM, 21-Feb-2021

अप्रेंटिस के पदों पर जल्द करें आवेदन, 22 फरवरी अंतिम तिथि

बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग ने अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 फरवरी, 2021 से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनएटीएस पोर्टल में नामांकन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2021 है। ध्यान रहे इन पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता और आयु सीमा भी तय की गई हैं। जिन्हें आप इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
08:19 AM, 21-Feb-2021

10वीं पास के लिए शानदार मौका, ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। ये भर्तियां भारतीय डाक विभाग के तहत तेलंगाना पोस्टल सर्कल में कई रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो यहां वेतन, अंतिम तिथि आदि के बारे में दी गई जानकारियों को जरूर पढ़ें।  

08:04 AM, 21-Feb-2021

सरकारी विद्यालयों में 3473 गेस्ट शिक्षकों की आवश्यकता 

कर्नाटक स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा गेस्ट टीचर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां बेंगलुरू, मैसूर, बेलगावी और कलाबुरागी/गुलबर्गा के सरकारी विद्यालयों में की जाएंगी। आपको बता दें इन 3 हजार से भी अधिक गेस्ट शिक्षकों की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर योग्यता, पद और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लें।  

08:00 AM, 21-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए इन विभागों में बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नॉन-सीएसजी पदों पर नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। योग्य अभ्यार्थी 10 मार्च, 2021 तक आवेदन पत्र और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बात करें शैक्षणिक योग्यता की, तो आरबीआई ने पदानुसार अलग-अलग मापदंड तय किए हैं। अन्य संबंधित जानकारी के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed