फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

Sun, 14 Mar 2021 02:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 14 Mar 2021 02:30 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में ढ़ेरों नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates apply for these various jobs
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:27 PM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : ओडिशा हाई कोर्ट के 202 पदों पर भर्ती

ओडिशा हाई कोर्ट द्वारा 202 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 35400 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ओडिशा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 
01:47 PM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : गुजरात हाई कोर्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती

गुजरात हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर 38 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 1 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कोर्ट अटेंडेंट, ऑफिस असिस्टेंट और होम अटेंडेंट के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
01:05 PM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ति

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से 17 फरवरी, 2021 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। इस अधिसूचना के अनुसार लॉ कम रिसर्च असिस्टेंट के कुल 32 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 922 रुपए बतौर शुल्क जमा करना होगा। 
12:22 PM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएमडीसी के पदों पर ऐसे होगा चयन

फील्ड अटेंडेंट और मेंटेनेंस असिस्टेंट के पद के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक क्षमता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। वहीं अन्य पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।  
11:48 AM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएमडीसी के पदों पर आवेदन की यह है अंतिम तिथि

एनएमडीसी के रिक्त पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 11 मार्च, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2021 तक सक्रिय रहेगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन पत्र को एनएमडीसी के पते पर पोस्ट भी करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है। 
11:00 AM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएमडीसी के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता

एनएमडीसी के रिक्त पदों पर आवेदन करने हेतु 15 अप्रैल, 2021 को आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं बात करें योग्यता कि तो पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए एनएमडीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 AM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनएमडीसी के 304 पदों पर करें आवेदन

एनएमडीसी लिमिटेड ने 304 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य में किरन्दुल कॉम्प्लेक्स और बचेली कॉम्प्लेक्स स्थित बैलाडिला लौह अयस्क खदान में की जाएगी। यह आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएमडीसी लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
10:07 AM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीएससी भर्ती 2021 के यह योग्यता जरूरी

यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लेडी मेडिकल ऑफिसर, प्रधान डिजाइन अधिकारी, शिप सर्वेयर सह उप-महानिदेशक और सहायक आर्किटेक्ट (मुख्य आर्किटेक्ट का कार्यालय) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु क्रमश: 33, 45, 45 और 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं बात करें योग्यता की तो पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। 
09:48 AM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीएससी भर्ती 2021 - यह है आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी के इन पदों पर 1 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 25 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2021 तय की गई है। 
09:14 AM, 14-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीएससी भर्ती 2021 - इन विभिन्न पदों हो रही है भर्तियां

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने लेडी मेडिकल ऑफिसर, प्रधान डिजाइन अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ं
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed