फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन

Tue, 12 Jan 2021 05:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 12 Jan 2021 05:06 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri LIVE Updates 2021: क्या सिर्फ मेहनत करने से सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है? नहीं, इसके लिए जरूरी है सही सूझ-बूझ भी। नौकरी के लिए अब आपको महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं है। लाइव ब्लॉग आपको लेटेस्ट भर्तियों से अपडेट रखेगा। बता दें कि हम amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देते हैं। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates: Apply for DRDO, NHPC, UPSC etc. sarkari vacancies
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:26 PM, 12-Jan-2021

IIMC Recruitment 2021: प्रोफेसर के पदों पर इंटरव्यू से होगा चयन, करें आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने असिस्टेंट और असोसिएट प्रोफेसर के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। 32 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 2,17,100 तक प्रतिमाह सैलरी भी निर्धारित किया गया है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
 
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एप्लीकेशन फॉर्म
03:25 PM, 12-Jan-2021

NHM Recruitment 2021: केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। साथ ही किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।

ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
विज्ञापन
02:43 PM, 12-Jan-2021

मैनेजर, पीआरओ समेत कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Metro Rail Recruitment 2021: उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
01:45 PM, 12-Jan-2021

UPPSC: राज्य सरकार में सीधी भर्तियां, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।

आवेदन का डायरेक्ट लिंक
01:12 PM, 12-Jan-2021

OIL India Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, 19 जनवरी तक करें आवेदन

ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
12:21 PM, 12-Jan-2021

DRDO Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, मेरिट से ही होगा सिलेक्शन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें।

महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 12-Jan-2021

अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

Rail Wheel Plant Recruitment 2021: रेल व्हील प्लांट ने अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स व डिप्लोमा हॉल्डर्स के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
 
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
10:57 AM, 12-Jan-2021

डाक विभाग में बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं तो करें आवेदन

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
10:14 AM, 12-Jan-2021

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।
09:19 AM, 12-Jan-2021

NHPC Recruitment 2021: 18 वर्ष की आयु है तो करें निशुल्क करें आवेदन

एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed