Sarkari Naukri Live 2021: ये हैं मार्च माह की 11 सबसे बड़ी नौकरियां, फौरन करें आवेदन
LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
लाइव अपडेट
Supreme Court Recruitment 2021: कोट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, सैलरी 44,000 रुपये से अधिक
सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को प्रति माह 44,000 से भी अधिक वेतन दिया जा सकता है। अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन
ओपीएससी यानी ओडिशा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के 2452 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया 25 मार्च तक जारी रहेगी। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
मल्टी टास्किंग के 2500 पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा मल्टी टास्किंग के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 2500 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डीईएसएमपी (डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 12 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि अन्य जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
इस विभाग के 1894 पदों पर भर्तियां, 3 मार्च से कर सकते हैं आवेदन
अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों (उत्तर प्रदेश) ने अधिसूचना जारी कर प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस अधिसूचना के अनुसार कुल 1894 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च, 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि जानकारियों के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
एचएएल ने निकाली बंपर नौकरियां, 13 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के नासिक डिवीजन में बंपर नौकरियां निकली हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए 400 से ज्यादा अपरेंटिस पदों भर्ती की जाएगी। बता दें, इच्छुक अभ्यर्थी अगले महीने की 13 तारीख तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
बीएसएफ में नौकरी करने का मौका, सैलरी 3.50 लाख रुपये
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर आदि के पदों पर रिक्तियां हैं। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर याेग्यता, वेतन आदि की जानकारी हासिल कर लें।
IOCL Recruitment 2021: अपरेंटिस के कई पदों पर निकली हैं नौकरियां, 7 मार्च से पहले करें आवेदन
आईओसीएल यानी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अधिसूचना जारी कर अपरेंटिस के कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के जरिए 7 मार्च, 2021 तक इन विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
आरबीआई में इन पदों पर निकाली भर्तियां, 10 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने लीगल ऑफिसर ग्रेड बी, मैनेजर (टेक - सिविल) ग्रेड-बी, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) ग्रेड ए सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा) ग्रेड ए की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया आदि जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Special Teacher Recruitment 2021: शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
भारतीय सेना के तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु करें आवेदन
भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होगा। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर योग्यता, वेतन आदि की जानकारी हासिल कर लें।