फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां करें आवेदन

Thu, 18 Jun 2020 01:48 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 18 Jun 2020 01:48 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : देशभर में सरकारी नौकरी के बहुत से पद खाली हैं। ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी पाने की दौड़ में आगे निकलना चाहता है। इंतजार होता है तो बस सरकारी विभागों में आवेदन निकलने का कई बार ऐसा होता है, कि हम जिस नौकरी के लिए हम आवेदन करना चाहते हैं, वह निकल जाती है और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। ऐसे  में amarujala.com आपको देशभर में हो रही भर्तियों से अवगत कराएगा और इसके साथ ही आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक भी देंगे। यहां न सिर्फ स्नातक आवेदन कर सकते हैं, बल्कि 10वीं, 12वीं पास भी नौकरी पा सकते हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 live Vacancy in DPT, High Court , NIT, Railway and other Recruitment govt jobs
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

01:44 PM, 18-Jun-2020

BOB: बैंक में नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली भर्तियां

BOB Recruitment 2020: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने हैं। बीओबी ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। 

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
01:14 PM, 18-Jun-2020

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दिल्ली परिवहन निगम में हो रही हैं भर्तियां

DTC Recruitment 2020 : दिल्ली परिवहन निगम (DTC), दिल्ली सरकार द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसके तहत बस ड्राइवर के पदों पर आवेदन निकाली गए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार है, इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 जून, 2020 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
12:30 PM, 18-Jun-2020

सैनिक स्कूल में निकली डॉक्टर, वार्ड बॉय सहित कई पदों पर भर्तियां, आवेदन शुरू

Sainik School Recruitment 2020: सैनिक स्कूल तिलैया में विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि सामान्य कर्मचारी, मैट्रॉन, वार्ड ब्वॉय, कला मास्टर और डॉक्टर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
11:15 AM, 18-Jun-2020

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हो रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने के लिए दें सिर्फ एक इंटरव्यू

AIIMS Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार जोधपुर में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए ये बहुत अच्छा मौका है। बता दें कि ये आवेदन विभिन्न पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:45 AM, 18-Jun-2020

NIT में सरकारी नौकारी पाने का बेहतरीन मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

National institute of technology Recruitment 2020: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए पदों पर आवेदन मांगे हैं। 

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:16 AM, 18-Jun-2020

SSC: एसएससी ने शुरू किए सीएपीएफ और एसआई के 1564 पदों पर आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कोरोना संकट और लॉडकाउन के दौराना ठप भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एवं दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के कुल 1564 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 AM, 18-Jun-2020

डेढ़ करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों को चिन्हित करने का काम शुरू

रेलवे में डेढ़ करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया चालू होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को चयनित करने का काम शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कहना है कि कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति में सुधार होते ही हम रेलवे भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। 

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:19 AM, 18-Jun-2020

हाईकोर्ट में ग्रुप डी के पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, 8वीं, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Madhya Pradesh High Court Recruitment 2020 : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुक, वाशर, माली, स्वीपर और ड्राइवर (ग्रुप डी) के रिक्त पदों पर की जाएंगी।

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:18 AM, 18-Jun-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां करें आवेदन

Deendayal Port Trust Recruitment 2020 : दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट (DPT) द्वारा कई रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी है। जिसके तहत फिटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग समेत कई पदों के लिए आवेदन भरे जाने हैं। 

इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed