{"_id":"5eea1072ee7d7367cd172581","slug":"recruitment-starts-for-non-technical-posts-in-railway-challenge-to-conduct-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों को चिन्हित करने का काम शुरू ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
डेढ़ करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों को चिन्हित करने का काम शुरू
Wed, 17 Jun 2020 06:27 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : social media
रेलवे में डेढ़ करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया चालू होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को चयनित करने का काम शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कहना है कि कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति में सुधार होते ही हम रेलवे भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन के घोषणा होते ही रेलवे में कई स्तरों पर भर्ती प्रक्रिया थम गई थी।
विज्ञापन
अब रेलवे का कहना है कि कोविड-19 से पैदा हुई स्थिति में सुधार होते ही भर्ती प्रक्रिया में एक बार फिर आगे बढ़ा जाएगा। रेलवे के अलग-अलग जोन भी अपने स्तर से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इन जोनों में बड़ी तादाद में रिक्तियां निकली हैं। रेलवे में 35,200 पद नॉन टेक्निकल पापुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के हैं। इनके लिए 1.60 करोड़ अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट में ग्रुप डी के पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, 8वीं, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का कहना है कि 1.60 करोड़ आवेदकों को परीक्षा के लिए एक साथ बाहर निकालना बड़ी चुनौती है। हालांकि रेलवे ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों के जांच का काम पूरा कर लिया गया है। सारी स्क्रूटनी कंप्यूटर से की गई है। बता दें कि इन पदों की भर्तियों का विज्ञापन दो साल पहले साल 2018 में निकला था। रेलवे में असिस्टेंट कोच पायलट (एएलपी) और टेक्निकल के कुल 46,371 पदों पर भर्तियां हो रही हैं।