फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020 : NTPC, PGCIL, DRDO सहित कई संस्थानों ने निकाले आवेदन, 10वीं पास के लिए भी हैं अवसर

Sat, 20 Jun 2020 03:42 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 20 Jun 2020 03:42 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Update: आज का युवा करियर को लेकर काफी सजग है। वो करियर में पैसे के साथ ही सुरक्षित भविष्य पर भी ध्यान देने लगे है। इस लिए बहुत से युवाओं का रुझान सरकारी नौकरी की ओर हो रहा है। लाखो युवा आज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। इन युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी के आवेदन का इंतजार रहता है। यहां amarujala.com आपको सभी महत्वपूर्ण सरकारी नौकरियों से प्रतिदिन अवगत करता है। आज की लाइव स्टोरी में आपको 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरियों की जानकारी मिलेगी। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates Today: apply for PGCIL, UPPCL, BPSC , Loksabha and other posts, get all govt jobs links here
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:39 PM, 20-Jun-2020

BOB: बैंक में नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली भर्तियां

BOB Recruitment 2020: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने हैं। बीओबी ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:44 PM, 20-Jun-2020

10वीं पास युवाओं को मिला का एक और मौका, आयोग ने बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए, मोटल व्हीकल इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इस पदों पर नौकरी करने के लिए इच्छुक है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:49 PM, 20-Jun-2020

स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में 1174 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

WBHRB Recruitment 2020 : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड, पश्चिम बंगाल ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कि थी। जिसके तहत कुल 1174 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 29 जून, 2020 की शाम तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:06 PM, 20-Jun-2020

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण में नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन

PFRDA Recruitment 2020 – पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) में सहायक प्रबंधक (अधिकारी ग्रेड-A) के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:19 PM, 20-Jun-2020

लोक सेवा आयोग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

BPSC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। BPSC ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास एक और मौका है अब उम्मीदवार 30 जून तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:47 AM, 20-Jun-2020

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में हो रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

UPPCL Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 AM, 20-Jun-2020

ऑयल इंडिया में 12वीं पास के लिए नौकरी, एमएस वर्ड और पॉवरपॉइंट का ज्ञान होना जरूरी

Oil India Junior Assistant Recruitment 2020: ऑयल इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), नवरत्न पब्लिक सेक्टर के नोएडा स्थित ऑफिस के लिए हो रही हैं। जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:31 AM, 20-Jun-2020

प्रोफेसर बनने का सपना करें पूरा, यहां कई पदों पर निकली हैं भर्तियां

TISS Recruitment 2020: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 जुलाई, 2020 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:57 AM, 20-Jun-2020

NTPC में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 06 जुलाई तक करें आवेदन

NTPC Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। बता दें कि उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज ही पूर्ण करें। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:15 AM, 20-Jun-2020
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चयनिय अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 18 से 22 जून के बीच कॉलेजों के चयन के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed