Sarkari Naukri Updates 2020: सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, छूट न जाए मौका
{"_id":"5fc1d1698ebc3e9be04ec2ed","slug":"sarkari-naukri-2020-live-updates-news-in-hindi-vacancies-in-uppsc-uppcl-iocl-nicl-etc-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Updates 2020: सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, छूट न जाए मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 28 Nov 2020 05:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 28 Nov 2020 05:37 PM IST
खास बातें
Updates Sarkari Naukri 2020: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना है। उन सभी को बस एक मौके की तलाश है। यहां हम उन युवाओं के लिए अनेक नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी में आपको हाल ही में आई नौकरियों से अवगत कराएंगे। यहां amarujala.com आपको बताएंगे कि किन-किन सरकारी विभागों में कौन-कौन से पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
लाइव अपडेट
05:29 PM, 28-Nov-2020
DRDO में सीधे हो रही हैं भर्तियां, करें आवेदन
अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो डीआरडीओ में कई पदों पर नौकरियां के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नौकरियां मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के पदों के लिए निकली हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए वॉक-इन-इंटरव्यू जनवरी में होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
04:34 PM, 28-Nov-2020
भारतीय वायुसेना में नौकरी के लिए तुरंत करें आवेदन
Indian Air Force Airmen Group X Recruitment Rally 2020: भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बस कुछ ही देर बाकी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, भोपाल और उत्तराखंड में 10 दिसंबर, 2020 को भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती रैली की तारीख 10 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2020 तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
(Apply Online)
(Apply Online)
विज्ञापन
03:40 PM, 28-Nov-2020
लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां
यूपी लेखपाल भर्ती 2020: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में 7882 लेखपालों के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी ) को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
02:48 PM, 28-Nov-2020
उत्तर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 04 दिसंबर, 2020 से आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
02:07 PM, 28-Nov-2020
सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा सपना करें पूरा
केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का सुनहरा सामने आया है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन (APPLY ONLINE)
नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन (APPLY ONLINE)
01:30 PM, 28-Nov-2020
भारतीय रेलवे में नौकरी का शानदार मौका
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने कई खाली पदों को भरने के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
12:37 PM, 28-Nov-2020
लोक सेवा आयोग में जेई वैकेंसी
पंजाब लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया कल यानि 27 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.ppsc.gov.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
Apply online (सिविल)
Apply online (मकैनिकल)
Apply online (सिविल)
Apply online (मकैनिकल)
11:54 AM, 28-Nov-2020
ग्रेजुएट्स के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी का शानदार मौका
AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
11:08 AM, 28-Nov-2020
IOCL में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां
IOCL में ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
10:20 AM, 28-Nov-2020
RITES में आवेदन का एक और मौका
रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी RITES Limited ने इंजीनियर के 170 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 03 दिसंबर, 2020 तक कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक आखिरी मौका और है। आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक