Sarkari Naukri 2020 Live: यूपीपीसीएल, एसबीआई, पुलिस विभाग समेत अन्य सरकारी संस्थानों में है नौकरी के बेहतरीन मौके
{"_id":"5f029af113bee362f61281be","slug":"sarkari-naukri-2020-live-updates-in-hindi-sbi-uppcl-police-ssc-other-posts-govt-job-are-waiting-for-you","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020 Live: यूपीपीसीएल, एसबीआई, पुलिस विभाग समेत अन्य सरकारी संस्थानों में है नौकरी के बेहतरीन मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 06 Jul 2020 04:07 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:07 PM IST
खास बातें
Live: Sarkari Naukri 2020 Exam Result Updates: बहुत से युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते है। जिसके लिए वो दिन रात एक कर के पढ़ाई करते हैं। उन्हें इंतजार रहता है तो सिर्फ एक योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन का। परन्तु कोरोना की वजह से रेलवे जैसे संस्थान ने नई नौकरियों पर रोक लगा दी है। लेकिन युवाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है अब भी बहुत से सरकारी संस्थानों में नौकरी के अवसर है। जिनमें आवेदन कर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। तो अमर उजाला आज आपको बताएगा कि किन किन संस्थानों ने नौकरियों के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:52 PM, 06-Jul-2020
Nainital Bank Recruitment 2020 : नैनीताल बैंक ने चार्टर्ड एकाउंटेंट, क्रेडिट ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर और मार्केटिंग समेत कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:34 PM, 06-Jul-2020
BPSC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास एक और मौका है अब उम्मीदवार 27 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:31 PM, 06-Jul-2020
NTPC में सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां 100 पदों पर हो रही हैं भर्तियां
NTPC Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, वे 06 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:26 PM, 06-Jul-2020
10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, यहां 2834 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां
Postal Circle Recruitment 2020 : 10वीं पास हो गए युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग, मध्यप्रदेश ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि उम्मीदवार 07 जुलाई, 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:48 AM, 06-Jul-2020
एम्स भोपाल में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए 155 भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए 17 अगस्त तक आवेदन की तारीख है। इन पदों में प्रोफेसर के लिए 33 पद हैं, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 64 पदों पर रिक्तियां निकली हैं।
ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें
ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें
11:05 AM, 06-Jul-2020
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल में टीचिंग के 155 पदों पर नियुक्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 06-Jul-2020
पुलिस विभाग में हो रही हैं भर्तियां, युवाओं के पास है नौकरी का बेहतरीन मौका
Assam Police Recruitment 2020 : राज्य स्तर की पुलिस भर्ती बोर्ड, असम द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक ग्रेड III के पदों पर भर्ती कि जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2020 है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:03 AM, 06-Jul-2020
हाईकोट में हो रही हैं नियुक्तियां, 06 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि
Orissa High Court Recruitment 2020 – उड़ीसा उच्च न्यायालय ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां जिला जज रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2020 तक है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:51 AM, 06-Jul-2020
SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हो रही हैं भर्तियां, युवाओं के पास है बैंक में नौकरी पाने का मौका
SBI Recruitment 2020 : एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां मुख्य अधिकारी (सुरक्षा) के पदों पर होने जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2020 निर्धारित की गई है।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:39 AM, 06-Jul-2020
Sarkari Naukri 2020 Live: यूपीपीसीएल, एसबीआई, पुलिस विभाग समेत अन्य सरकारी संस्थानों में है नौकरी के बेहतरीन मौके
UPPCL Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश में जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।