फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, LIC समेत अनेक जगहों पर हो रही हैं भर्तियां

Wed, 26 Feb 2020 03:10 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 26 Feb 2020 03:10 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : मौका कब हाथों से निकल जाता है पता ही नहीं चलता। ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। अगर आपको पहले से ही पता होगा कि भर्तियां कहां चल रही हैं तो आप समय रहते उसकी तैयारी कर लेंगे और चयन प्रक्रिया में भी शामिल हो जाएंगे। इसमें हम आपके काम आ सकते हैं। नौकरी पाने के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। एसएससी हो या रेलवे, पीएससी हो या नेवी, आपको आवेदन लिंक के साथ विज्ञापन लिंक भी यहां मिलेगा। amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live many posts vacant In lic, railway Recruitment Govt Jobs
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:07 PM, 26-Feb-2020
NCL (Northern Coalfields Limited) Recruitment 2020 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में अनेक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। ये भर्तियां ऑपरेटर और अकाउंटेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च, 2020 से शुरू होगी। आवेदन लिंक भी 16 मार्च, 2020 को सक्रिय होगा।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:14 PM, 26-Feb-2020
HSSC Recruitment 2020: हरियाणा में डॉक्टरों की सरकारी नौकरी निकली है। अगले महीने पदों पर भर्ती होगी। यहां के सरकारी अस्पतालों में मार्च में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार 447 डॉक्टरों की एडहॉक पर नियुक्त करेगी। एमबीबीएस डॉक्टरों को महीने में 85 हजार तनख्वाह मिलेगी। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
01:13 PM, 26-Feb-2020
MSSC Recruitment 2020: एमएसएससी यानी महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कारपोरेशन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि सिक्योरिटी गार्ड के सात हजार पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:01 PM, 26-Feb-2020
NIELIT (National Institute of Electronics & Information Technology) Recruitment 2020 : राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में अनेक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। ये भर्तियां टेक्निकल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:34 AM, 26-Feb-2020
CDAC Recruitment 2020: सीडैक यानी प्रगत संगणन विकास केंद्र में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट इंजीनियर एंड प्रोजेक्ट मैनेजर के 132 पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। उम्मीदवारों के लिए पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:04 AM, 26-Feb-2020
NIT DELHI FACULTY RECRUITMENT 2020: राष्ट्रीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2020 तय की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 AM, 26-Feb-2020
LIC: एलआईसी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एएओ (असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) के 168 पद और एई (असिस्टेंट इंजीनियर) के 50 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:37 AM, 26-Feb-2020
UPSRLM Recruitment 2020: यूपीएसआरएलएम यानी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 1905 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है। पदों पर आवेदन 15 फरवरी से शुरू हो चुके हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:28 AM, 26-Feb-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी पाने का सपना होगा सच, आज इन जगहों पर करें आवेदन

Railway WCR Recruitment 2020 - पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) भोपाल में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि ट्रेड अपरेंटिस के 200 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed