फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां, जानिए कब तक और कैसे करना है आवेदन

Fri, 26 Jun 2020 04:45 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 26 Jun 2020 04:45 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live :बैंक, बिजली विभाग हो या यूपीएससी जैसे संस्थानों में नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं। इसके अलावा युवाओं का रुझान पुलिस विभाग, टीचिंग, मेडिकल ऑफिसर अन्य कई नौकरियों कि तरफ बढ़ाता जा रहा है। लाखों युवा इन नौकरियों को पाने के लिए अपनी किस्मत अजमाते हैं।बहुत से लोग हैं, जिन्हें पता ही नहीं है कि कहां कौन-सा पद खाली है। आज amarujala.com आपको यहां बताएंगे कि किन-किन सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं, और साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live apply for SBI, Police, High Court and other posts, get all govt jobs links here
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:44 PM, 26-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग में चल रही हैं भर्तियां, 31 जुलाई है अंतिम तिथि

HP Election Department Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के सामने बेहतरीन मौका है। आपको बता दें कि जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी श्रेणियों सिक्योरिटी गार्ड और चपरासी के पदों के लिए ये भर्तियां निकली हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:44 PM, 26-Jun-2020

सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, यहां स्टाफ नर्स और आईसीयू टेक्निशियन के कई पद हैं खाली

DME Assam Recruitment 2020 : डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई), असम सरकार ने कई विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस नौकरी को पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 जुलाई, 2020 तक इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:41 PM, 26-Jun-2020

बैंक में ऑफिसर बनने का सपना करें पूरा, युवाओं को SBI दे रहा है मौका

SBI Recruitment 2020 : जो युवा बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कि है, जिसके तहत डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को 23 जून तक पूरा कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:52 PM, 26-Jun-2020
RGIPT Recruitment 2020 – राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) ने सहायक ग्रेड -I, सिस्टम अधीक्षक समेत अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:12 PM, 26-Jun-2020

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी में नौकरी के मौके

DRDA Recruitment 2020: जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA), ओडिशा संबलपुर और जाजपुर जिलों में 118 ग्राम रोजगार सेवक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:28 AM, 26-Jun-2020
Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि ये भर्तियां राजस्थान पोस्टल सर्किल में होने जा रही हैं। उम्मीदवार इस नौकरी को पाने के लिए 21 जुलाई, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 AM, 26-Jun-2020
Bihar State Health Society Recruitment 2020 : राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM), बिहार ने छह माह के कम्यूनिटि हेल्थ सर्टिफिकेट कोर्स के तहत 1050 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:22 AM, 26-Jun-2020
ECIL Recruitment 2020 : इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत तकनीकी अधिकारी और वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती कि जा रही हैं। इन पदों पर भर्तियां साक्षात्कार के माध्यम से कि जाएंगी। बता दें कि साक्षात्कार  की तिथि 10 जुलाई, 2020 है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:17 AM, 26-Jun-2020

SBI: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, जानें कब तक होंगे आवेदन

SBI Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जो युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि एसबीआई में कार्यकारी (एफआई और एमएम) और सीनियर एक्जीक्यूटिव (सोशल बैंकिंग एंड सीएसआर) के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:59 AM, 26-Jun-2020

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां, जानिए कब तक और कैसे करना है आवेदन

MHRB Assam Recruitment 2020: मेडिकल एंड हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम, ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार NHM में नौकरी पाना चाहते हैं। वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़ें। सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह समझने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed