फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   samsung galaxy note 8 price cut in India upto Rs 3000

Samsung का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में सस्ता

Tue, 19 Dec 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 19 Dec 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy note 8 price cut in India upto Rs 3000
Samsung Galaxy Note 8

सैमसंग का सबसे महंगा स्मार्टफोन Galaxy Note 8 सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। लॉन्चिंग के समय फोन की कीमत 67,900 रुपये थी। वहीं अब इस फोन की कीमत में 3 हजार रुपये की कटौती हुई है। अब इस फोन को 64,900 रुपये में अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिड कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है।

विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की स्पेसिफिकेशन

samsung galaxy note 8 price cut in India upto Rs 3000
samsung galaxy note 8

इस फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। बता दें कि इस फोन में डिस्प्ले डिफॉल्ट रूप से फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वॉडएचडी+ में सेटिंग से बदला जा सकता है। इस फोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ेंः Facebook से एक क्लिक पर बुक करें LPG गैस सिलेंडर

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0,यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी जैसे फीचर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed