Facebook से एक क्लिक पर बुक करें LPG गैस सिलेंडर, यह है तरीका

अगर आप भी फेसबुक पर एक्टिव हैं और दुकान पर जानकर गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। सोशल मीडिया अब केवल चैटिंग के लिए ही नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए अब आप घर बैठे गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। बुकिंग के अलावा आप तीन बुकिंग हिस्ट्री भी देख सकेंगे। तो आइए जानते हैं इसका तरीका।
फेसबुक से गैस सिलेंडर कैसे करें बुक

सबसे पहले आपको बता दें कि यह सुविधा केवल आईओसी (इंडियन ऑयल कारपोरेशन) ने दी है। भारत गैस ने फिलहाल अपने ग्राहकों को यह सुविधा नहीं दी है। अगर आप फेसबुक के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो सबसे पहले फेसबुक लॉगिन करें और फिर सर्च बार में IndianOilCorpLimited सर्च करें।
मोबाइल पर मिलेगा बुकिंग का कन्फर्मेशन

अब आपको कंपनी का वेरिफाइड पेज मिलेगा। पेज के राइट साइड में आपको BOOK NOW का बटन मिलेगा। बुक नाउ बटन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। अब आपसे एलपीजी आईडी मांगी जाएगी। उसके बाद फिर से बुक नाउ का विकल्प मिलेगा। बुकिंग के बाद आपके मोबाइल नंबर पर बुकिंग का कन्फर्मेशन मिल जाएगा। फेसबुक के अलावा आप कंपनी की सइट से भी गैस बुक कर सकते हैं।