{"_id":"6885f7e396c6ac5b460cac49","slug":"sainik-school-jobs-pgt-tgt-and-non-teaching-vacancies-at-amethi-sainik-school-up-apply-before-this-date-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sainik School Jobs: यूपी के सैनिक स्कूल में पीजीटी, टीजीटी और नॉन-टीचिंग पदों पर नौकरी; इस तारीख तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sainik School Jobs: यूपी के सैनिक स्कूल में पीजीटी, टीजीटी और नॉन-टीचिंग पदों पर नौकरी; इस तारीख तक करें आवेदन
Sun, 27 Jul 2025 03:29 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 27 Jul 2025 03:29 PM IST
सार
Amethi Sainik School Jobs: उत्तर प्रदेश के अमेठी सैनिक स्कूल में अलग-अलग विषयों और विभागों में कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है और आवेदन फार्म स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
Amethi Sainik School Jobs: उत्तर प्रदेश के अमेठी सैनिक स्कूल में अलग-अलग विषयों और विभागों में कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है और आवेदन फार्म स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Amethi Sainik School Recruitment 2025: अगर आप सरकारी स्कूल में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित सैनिक स्कूल में शानदार अवसर आपका इंतजार कर रहा है। यहां पीजीटी, टीजीटी और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
भर्ती की प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन है और आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/क्लास डेमो और इंटरव्यू शामिल हैं।
विज्ञापन
भर्ती की प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन है और आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/क्लास डेमो और इंटरव्यू शामिल हैं।
विज्ञापन
पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्तियों का प्रकार | पद संख्या |
|---|---|---|
| पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान) | नियमित | 01 |
| पीजीटी (रसायन विज्ञान) | नियमित | 01 |
| पीजीटी (जीव विज्ञान) | नियमित | 01 |
| टीजीटी (अंग्रेजी) | अस्थायी | 01 |
| टीजीटी (हिंदी) | अस्थायी | 01 |
| कार्यालय अधीक्षक (OS) | नियमित | 01 |
| उच्च श्रेणी लिपिक (UDC) | नियमित | 01 |
| निम्न श्रेणी लिपिक (LDC) | नियमित | 01 |
| PEM/PTI-सह-मैट्रन (महिला) | अनुबंधित | 01 |
योग्यता विवरण
सैनिक स्कूल अमेठी में निकाली गई विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (कम से कम 50% अंकों के साथ) होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।आयु सीमा
सैनिक स्कूल अमेठी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 16 अगस्त 2025 को कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार भिन्न है, जो कि 35 वर्ष, 40 वर्ष या 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पदानुसार निर्धारित आयु सीमा की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य कर लें।चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का प्रदर्शन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार (यदि लागू हो) के आधार पर किया जाएगा। सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को पहले केवल लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण और साक्षात्कार (जैसा लागू हो) के लिए बुलाया जाएगा।आवेदन प्रक्रिया और शुल्क विवरण
यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र और डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। आवेदन पत्र के साथ स्वसत्यापित प्रमाण पत्रों की प्रतियां और दो पासपोर्ट आकार के फोटो भी संलग्न करने होंगे।सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट प्राचार्य, सैनिक स्कूल अमेठी के पक्ष में गौरीगंज या अमेठी (उत्तर प्रदेश) में देय होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आपको 30 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल अमेठी,
कौहर शाहगढ़,
जिला-अमेठी