{"_id":"609819338ebc3ed1e853e072","slug":"safalta-talks-story-of-an-engineering-dropout-who-became-an-officer-in-indian-army-by-his-father-s-inspiration-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safalta Talks: पिता की प्रेरणा से इंजीनियरिंग छोड़ सेना में अधिकारी बने इस शख्स की क्या है कहानी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Safalta Talks: पिता की प्रेरणा से इंजीनियरिंग छोड़ सेना में अधिकारी बने इस शख्स की क्या है कहानी
Sun, 09 May 2021 10:47 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Sun, 09 May 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
एनडीए
- फोटो : अमर उजाला
किसी शायर ने क्या खूब लिखा है ‘ ना दौलत पर नाज करते हैं, ना शौहरत पर नाज करते हैं जिसके हाथ हो वतन की जिम्मेदारी, वो अपनी किस्मत पर नाज करते हैं’ और शायद इसी जिम्मेदारी के लिए इस नौजवान ने इंजीनियरिंग जैसे शानदार करियर को ठुकरा कर सेना में अधिकारी बनने का निश्चय किया। आपको बता दें कि Safalta.com ने अपने स्पेशल शो सफलता टॉक में जिस नौजवान को आमंत्रित किया है उनका नाम है अभय प्रताप सिंह। आपको बता दें कि अभय की लाइफ में एक समय ऐसा भी आया जब उनके सामने दो शानदार विकल्प थे लेकिन उन दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग जैसे बेहतरीन भविष्य को छोड़ कर सेना में अधिकारी बनने का चैलेंज स्वीकार किया। साक्षात्कार के दौरान जब अभय से पूछा गया कि यदि कोई युवा सेना में अधिकारी बनना चाहे तो उसे किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? क्या साधारण शिक्षा पाने वाले स्टूडेंट्स भी देना में भर्ती हो सकते हैं? इन सवालों का जवाब देते हुए अभय कहते हैं, 'मेरी प्रारम्भिक शिक्षा बहुत अच्छी नहीं रही, ना मैं अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के दौरान पढ़ाई में बहुत अच्छा था लेकिन मेरे पिता जी चाहते थे कि मैं सिविल सर्विस या सेना में अधिकारी बन देश सेवा की जिम्मेदारी निभाऊं। उन्हीं की प्रेरणा से मैंने खुद को सेना में जाने के लिए तैयार किया और इंजीनियरिंग को ठुकरा कर सेना में अधिकारी बन गया। उन्होंने यह भी बताया कि हर वो शख्स जो वतन की सेवा करने की चाह रखते है वो भारतीय सेना में जा सकता है। इसके लिए बारहवीं और बैचलर के बाद भी उनके पास कई करियर ऑप्शन होते हैं जिसमें वो अपना सपना पूरा कर सकते हैं।'
जानें कैसा था अभय का बैकग्राउंड
अभय एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। बता दें कि अभय ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी है।
कैसे जुड़ें से इस शो से
आपको बता दें कि इस सेशन में अभय ने अपने अनुभवों को साझा किया है और युवाओं को NDA की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स भी दिए हैं। अभय के साथ safalta talk का ये बेहद खास वीडियो आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं- https://youtu.be/mzdE45iASJM साथ ही Safalta Talk के अन्य वीडियो देखने के लिए विजिट करें- https://youtube.com/channel/UCT7HA992fVFrQoEfI8wbIWw