{"_id":"61209b918ebc3e79bb06cfb8","slug":"safalta-talks-learn-the-mantra-of-success-in-career-from-motivational-speaker-dr-dinesh-gupta-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safalta Talks- मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. दिनेश गुप्ता से जानें करियर में सफलता के मंत्र","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Safalta Talks- मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. दिनेश गुप्ता से जानें करियर में सफलता के मंत्र
Tue, 23 May 2023 12:53 PM IST
Pushpendra Mishra
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pushpendra Mishra
Updated Tue, 23 May 2023 12:53 PM IST
सार
एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में प्रसिद्ध डॉ. दिनेश गुप्ता बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। एक ITI से एक IIT तक का इनका सफर छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
Motivation
- फोटो : social media
विस्तार
निश्चित तौर पर एक व्यक्ति की सफलता उसके खुद के ऊपर ही निर्भर करती है। आप अपनी मेहनत व लगन से ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति की मेहनत के साथ ही ढेरों ऐसे महत्वपूर्ण फैक्टर होते हैं जो किसी व्यक्ति को सफल बनाने में अपना छोटा ही सही लेकिन महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जानें मानें मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर डॉ. दिनेश गुप्ता ऐसे ही एक शख्स हैं जिन्होंने अबतक न जानें कितने युवाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
मोटिवेशनल स्पीकर के साथ-साथ डॉ. दिनेश गुप्ता एक लाइफ कोच, स्प्रिचुअल कॉर्पोरेट ट्रेनर व माइंडसेट गुरू हैं। एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में प्रसिद्ध डॉ. दिनेश गुप्ता बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। एक ITI से एक IIT तक का इनका सफर छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इनका नाम लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इन्हें अबतक 150 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही डॉ. दिनेश गुप्ता ने 12 से ज्यादा किताबें भी लिखी हैं, जो ढेरों युवाओं के सपनों को सच करने में उनका मार्गदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
साथ ही डॉ. दिनेश गुप्ता ने अपने सेमिनार व वर्कशॉप के द्वारा अबतक लाखों युवाओं का मार्गदर्शन किया है। Safalta Talks के इस खास सेशन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए डॉ. दिनेश युवाओं को कुछ बेहद ही खास टिप्स बता रहे हैं। जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अगर आप भी इस सेशन को देखना चाहते हैं तो अभी क्लिक करें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X