{"_id":"60a283e68ebc3e317507a6cc","slug":"safalta-talks-determined-to-become-dsp-he-left-his-deputy-collector-job-story-of-this-officer-is-really-inspiring-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safalta Talks: डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़ DSP बनने की ठानी, जानिए क्या है इस अफसर की कहानी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Safalta Talks: डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़ DSP बनने की ठानी, जानिए क्या है इस अफसर की कहानी
Mon, 17 May 2021 08:25 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Mon, 17 May 2021 08:25 PM IST
सार
Safalta Talks में मिलिए मध्य प्रदेश के डिप्टी एसपी मयंक तिवारी ने। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में चौथा रैंक प्राप्त करने के बाद जब उन्हें आसानी से डिप्टी कलेक्टर की जॉब मिल रही थी तो मयंक ने पुलिस सर्विस का चुनाव किया और बन गए डिप्टी एसपी।
विज्ञापन
dsp mayank tiwari/ Safalta Talks
- फोटो : dsp mayank tiwari/ Safalta Talks
विस्तार
हम सभी जानते हैं कि किसी भी बड़ी और प्रतिष्ठित नौकरी के लिए लोगों को कितना परिश्रम और संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि जब बात फील्ड वर्क या ऑफिस वर्क की हो तो ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर कमरों वाली ऑफिस की ही नौकरी का चुनाव करते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो देश और समाज के लिए ऑफिस की आरामदायक नौकरी छोड़ फील्ड में उतरने का फैसला करते हैं और समाज में फैली समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी उठाते हैं। ऐसा ही कुछ किया मध्य प्रदेश के डिप्टी एसपी मयंक तिवारी ने। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में चौथा रैंक प्राप्त करने के बाद जब उन्हें आसानी से डिप्टी कलेक्टर की जॉब मिल रही थी तो मयंक ने पुलिस सर्विस का चुनाव किया और बन गए डिप्टी एसपी। हालांकि इस तरह का फैसला बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। क्योंकि फील्ड में उतरकर अपराध खत्म करना और लॉ ऐंड ऑर्डर बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसमें राजनीतिक और सामाजिक दबाव होता है। यही वजह है कि अधिकतर युवा ऐडमिनिस्ट्रेशन की जॉब में ही जाना पसंद करते हैं। लेकिन मयंक ने ये राह चुनी और देश के युवाओं को समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
मयंक ने ये फैसला क्यों किया, जानें उन्हीं की जुबानी:
मयंक ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा के दौरान उनके गृह नगर में एक आईपीएस अधिकारी के आने से पूरे शहर की तस्वीर बदल गई। अपराध और गुंडागर्दी कम हो गई। एक अकेले अधिकारी के आने से इतना परिवर्तन होता देख मयंक ने भी पुलिस अफसर बनने का निश्चय कर लिया।
Safalta Talks के माध्यम से मयंक तिवारी ऐसे ही कई अनुभव युवाओं के सामने रखेंगे। ये सेशन बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इसमें मयंक बताएंगे कि कैसे एक युवा का जुनून और कुछ कर दिखाने का जज्बा उसके लक्ष्य को प्राप्त करने में उसकी सहायता करता है। साथ ही इस सेशन में अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि इस सेशन का आयोजन 18 मई को शाम 4 बजे होगा। आप Safalta Class के यूट्यूब चैनल पर इस सेशन को देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक पर क्लिक कर भी इस सेशन को देख सकते हैं- https://youtu.be/e45uo3Z3ZqM