फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Safalta Talks 2021: Tips to crack UPSC exam in first attempt from IAS topper, safalta

Safalta Talks 2021: IAS टॉपर से जानिए पहले प्रयास में ही UPSC परीक्षा क्रैक करने के टिप्स

Wed, 16 Jun 2021 06:02 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 16 Jun 2021 06:02 PM IST
सार

IAS अक्षय सुनील अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा UPSC को क्रैक किया और IAS बन गए। उनके अनुभव अभ्यर्थियों तक पहुँचाने के लिए Safalta Talks ने उन्हें आमंत्रित किया जहाँ उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी और अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
Safalta Talks 2021: Tips to crack UPSC exam in first attempt from IAS topper, safalta
Safalta Talks - फोटो : File

विस्तार

किसी भी काम में सफलता के लिए उसे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ करने की जरूरत होती है। आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता के रास्ते ले जाता है। इसी बात को सिद्ध कर रहे हैं  IAS अक्षय सुनील अग्रवाल। अक्षय ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा UPSC को क्रैक किया और IAS बन गए। उनके अनुभव अभ्यर्थियों तक पहुँचाने के लिए Safalta Talks ने उन्हें आमंत्रित किया जहां उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


अक्षय ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की थी। अक्षय ने इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की थी। ये देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है जिसके लिए हर साल लाखों युवा अपनी किस्मत आजमाते हैं। अक्सर कई प्रयत्नों के बाद ही छात्रों को इस परीक्षा में सफलता मिलती है। हालांकि अक्षय ने पहले ही प्रयास में अच्छे अंकों से इस परीक्षा को क्रैक कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने आल इंडिया रैंकिंग में 43वां स्थान हासिल कर टॉप 50 में भी अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


इस सेशन में अक्षय ने परीक्षा की तैयारी के लिए खास टिप्स भी बताए। इन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का सही इस्तेमाल तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अक्षय ने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ यूट्यूब और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्रियों द्वारा अपनी तैयारी कर सफलता प्राप्त की। इस सेशन में अक्षय ने अपने अनुभव और कई खास बातें बताई जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी काम आ सकती हैं। अगर आप भी इस सेशन को देखना चाहते हैं तो www.safalta.com के यूट्यूब चैनल पर विजिट करें या इस लिंक से https://www.youtube.com/watch?v=6XrKiSmB6Zs भी आप इस खास सेशन से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed