{"_id":"679cba9cfd765cca72063c3f","slug":"rssb-livestock-assistant-recruitment-jobs-for-12th-pass-2000-posts-apply-here-now-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSSB Livestock Assistant Bharti: राजस्थान में निकली पशुधन सहायक की ढेरों नौकरियां, 12वीं पास आज से करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSSB Livestock Assistant Bharti: राजस्थान में निकली पशुधन सहायक की ढेरों नौकरियां, 12वीं पास आज से करें आवेदन
Fri, 31 Jan 2025 05:39 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:39 PM IST
सार
Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के पद के लिए अधिसूचना जारी की है। राजस्थान में पशुधन सहायक के रूप में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, क्योंकि बोर्ड ने 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।
विज्ञापन
Rajasthan Livestock Assistant Registration 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Livestock Assistant Registration 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशुधन सहायक पदों 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मार्च, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2041 पदों को भरना है, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 1820 रिक्तियां और टीएसपी क्षेत्र के लिए 221 रिक्तियां शामिल है।
विज्ञापन
Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान और भौतिकी/रसायन विज्ञान/कृषि रसायन विज्ञान के साथ कक्षा12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी और राजस्थानी बोली में से किसी एक का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
- 1 जनवरी, 2026 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2025
- फोटो : https://recruitment.rajasthan.gov.in/
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ओबीसी और ईबीसी (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ ओबीसी और ईबीसी (गैर क्रीमी लेयर)/ पीडब्ल्यूबीडी के लिए 400 रुपये लागू है और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज पर, पशुधन सहायक पद 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।