RSMSSB: दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, पढ़ें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं में आवेदन किया है वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथियों का विवरण भी जारी कर दिया है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, RSMSSB इंस्पेक्टर परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मैकेनिकल डीजल इंजन के लिए जूनियर इंस्ट्रक्टर के लिए परीक्षा 23 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर के लिए जूनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 24 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी।
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के तहत इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार पूरे विवरण की जानकारी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी ले सकते हैं।
ऐसे लें परीक्षा तिथियों की जानकारी-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद मुख पेज पर दिए गए समाचार और अधिसूचना के अनुभाग पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए विभिन्न परीक्षाओं (लाइब्रेरियन, जूनियर इंस्ट्रक्टर, उद्योग विभाग) के लिए परीक्षा तिथि से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको एक पीडीएफ मिलेगी।
- उम्मीदवारों को उसका प्रिंट आउट लेना होगा और भविष्य के लिए एक कॉपी रख लें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन जगहों पर करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शेड्यूल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए पुलिस की नौकरी, मात्र 50 रुपये देकर करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।