फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB: Rajasthan Staff Selection Board made changes in guidelines of recruitment examinations, read details h

RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की गाइडलाइंस में किए बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 13 Mar 2025 11:41 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Mar 2025 11:41 AM IST
सार

Rajasthan Staff Selection Board: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें ऑनलाइन आवेदन, एडिटिंग, दस्तावेज अपलोड और अन्य महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं।

विज्ञापन
RSMSSB: Rajasthan Staff Selection Board made changes in guidelines of recruitment examinations, read details h
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB Recruitment Guidelines: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए अपने दिशा-निर्देशों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ये बदलाव बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन से जुड़े हैं। इस बदलाव के तहत, उम्मीदवारों को आवेदन में कुछ नई सुविधाओं और आवश्यकताओं का पालन करना होगा, जो भविष्य में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं पर लागू होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


और भी पढ़ें:- Rajasthan: राजस्थान में 10000 शिक्षकों और चार हजार पटवारियों की होगी भर्ती; सीएम भजनलाल शर्मा ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए चयन बोर्ड द्वारा किए गए बदलाव

  1. एडिटिंग सुविधा: बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन में एडिटिंग की सुविधा को दो बार प्रदान करने का फैसला किया है। एक बार आवेदन भरने के दौरान और दूसरी बार परीक्षा से एक माह पहले 7 दिनों के लिए। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा।  
  2. फॉर्म वापस लेने की प्रक्रिया: अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करने के बाद किसी कारणवश अपना फॉर्म वापस लेना चाहता है, तो उसे परीक्षा से लगभग एक माह पहले 3 दिन की अवधि दी जाएगी।  
  3. शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के दस्तावेज: आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार अंतिम वर्ष में है, तो पिछले वर्ष की अंकतालिका अपलोड करनी होगी, अन्यथा शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।  
  4. दस्तावेज की स्पष्टता: अगर उम्मीदवार द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज अस्पष्ट या पढ़ने योग्य नहीं पाए जाते, तो उसकी पात्रता निरस्त की जा सकती है और उसे साक्ष्य छिपाने का दोषी ठहराया जा सकता है।  
  5. आधार कार्ड लिंकिंग: आगामी सभी परीक्षाओं में उम्मीदवार को अपना आवेदन आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा। अगर आधार कार्ड में कोई बदलाव करवाना है, तो पुराने आधार कार्ड को अपडेट करके आवेदन करें।  
  6. परीक्षा केंद्रों पर निगरानी: परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक, फेस स्कैनिंग और CCTV कैमरा जैसी तकनीकी निगरानी रखी जाएगी।  
  7. प्रवेश पत्र और फोटो मिलान: आवेदन के समय अपलोड की गई लाइव फोटो और प्रवेश पत्र पर प्रिंट की गई फोटो का मिलान परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा।  
  8. दस्तावेज सत्यापन में असमर्थता: यदि उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी दस्तावेज़ में गलत जानकारी प्रस्तुत करता है या आवेदन पत्र के साथ भरे गए दस्तावेज से मेल नहीं खाता है, तो उसे अपात्र घोषित किया जाएगा और नियमानुसार डिबार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed