Rajasthan Govt Jobs 2025: राजस्थान में 12वीं पास के लिए भर्ती, 13000+ पदों के लिए खुली आवेदन विंडो
Rajasthan Govt Jobs 2025: राजस्थान एनएचएम भर्ती 2025 के लिए दो बार आवेदन तिथि आगे बढ़ने के बाद अब अभ्यर्थी 13000 से अधिक पदों के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो उम्मीदवार आवेदन लिंक के एक्टिव होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Rajasthan NHM Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत 13,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 2 अप्रैल से शुरू कर दी है। इस भर्ती में सीएचओ (CHO), नर्स, फार्मा असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन सहित कई अन्य पद शामिल हैं।
इसके साथ ही कुछ पदों में बदलाव भी किया गया है। इस संबंध में आरएसएमएसएसबी ने आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर नया नोटिफिकेशन जारी किया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 8256 पदों और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के तहत 5142 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सीएचओ, नर्स, फार्मा असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2025 निर्धारित की गई है, इसके बाद फॉर्म भरने का लिंक बंद हो जाएगा।
लाइसेंस मेडिकल लैब टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन पदों के लिए नई योग्यता
इस बार भर्ती में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। लाइसेंस मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 414 पदों और लैब टेक्नीशियन के 321 पदों के लिए नई शैक्षणिक योग्यता लागू की गई है। अब इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम से 12वीं (बायोलॉजी/मैथ्स के साथ) पास होना जरूरी है। साथ ही, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या ब्लड बैंक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, अन्य पदों के लिए योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने के दौरान सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पंजीकरण के बाद आपको ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा करें।
- सभी विवरणों की जांच कर आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।