RSMSSB: राजस्थान में जूनियर इंस्ट्रकटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन; देखें विवरण
RSMSSB Exam Calender 2024: आरएसएमएसएसबी ने 2024-25 में आयोजित होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Exam Calender 2024: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन (आरएसएमएसएसबी) ने 2024-25 में आयोजित होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरएसएमएसएसबी सर्वेक्षक (महिला कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा 22 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी और जूनियर इंस्ट्रक्टर (फिटर) परीक्षा 26 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। साथ ही, स्नातक के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
जूनियर इंस्ट्रकटर भर्ती
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंस्ट्रक्टर के 679 पदों को भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 05 अप्रैल 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट यानी rsmssb.rajasthan.gov पर जाकर जूनियर इंस्ट्रक्टर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB Exam Calender 2024: कब जारी होंगे इस भर्ती के एडमिट कार्ड
आरएसएमएसएसबी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
RSMSSB Exam Calender 2024: कैसे करें परीक्षा कैलेंडर 2024 को डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन (आरएसएमएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर "विभिन्न पदों के लिए परीक्षा: 2024-25 का संशोधित अस्थायी परीक्षा कैलेंडर" पर क्लिक करें।
- संशोधित परीक्षा कैलेंडर पीडीएफ के रूप में उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।