फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023 Notification out know how to apply at rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में 5,388 पदों पर बंपर भर्तियां, इस दिन से पंजीकरण होगा शुरू

Tue, 20 Jun 2023 08:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 5388 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023 Notification out know how to apply at rsmssb.rajasthan.gov.in
RSMSSB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 27 जून 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएमएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का यह भर्ती अभियान 5388 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 5190 रिक्तियां जूनियर लेखाकार के पद के लिए हैं और 198 रिक्तियां तहसील राजस्व लेखाकार के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। इसके साथ ही आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 2023 का आयोजन 17 सितंबर, 2023 को होना निर्धारित है।

RSMSSB ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें

  • अपना विवरण दर्ज करें।

  • अब पदों के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed