फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB JE Recruitment 2022 RSMSSB released notification for recruitment on posts of junior Engineer know how to apply for it sarkari naukri

RSMSSB JE Recruitment 2022: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Mon, 17 Jan 2022 08:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 08:51 PM IST
सार

RSMSSB JE Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख  19 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
RSMSSB JE Recruitment 2022 RSMSSB released notification for recruitment on posts of junior Engineer know how to apply for it sarkari naukri
RSMSSB JE Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RSMSSB JE Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और लिंक शुरू होने के बाद अपना आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

RSMSSB JE Recruitment 2022: 21 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख  19 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB JE Recruitment 2022: पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई जूनियर इंजीनियर भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1,092 है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 

विज्ञापन

RSMSSB JE Recruitment 2022:  राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

1. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 21 जनवरी, 2022
2. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 19 फरवरी, 2022
3. लिखित परीक्षा की तारीख- मई, 2022

RSMSSB JE Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed