फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Computer Instructor result 2022 declared at rsmssb.rajasthan.gov.in sarkari result

RSMSSB Result 2022: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Thu, 01 Sep 2022 09:22 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 09:22 AM IST
सार

RSMSSB Result 2022: जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB द्वारा आयोजित बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
RSMSSB Computer Instructor result 2022 declared at rsmssb.rajasthan.gov.in sarkari result
RSMSSB Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RSMSSB Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 31 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 जून और 19 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 05 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB द्वारा आयोजित बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई अपडेट या जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 9862 बेसिक और 295 सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की नियुक्त की जाएगी। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रिजल्ट के टैब में जाएं। 
  • अब आपको यहां कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed