RSMSSB CHO 2024 Exam: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से दर्ज कराएं आपत्ति
RSMSSB CHO Answer Key 2024 Released: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB CHO Answer Key 2024 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)2022 पद के लिए अस्थायी अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन आवेदकों ने भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आरएसएमएसएसबी सीएचओ अस्थायी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3531 सीएचओ रिक्तियों को भरना है।
आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 09 अप्रैल, 2024 से 11 अप्रैल, 2024 तक आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रति सुझाव 100 रुपये का शुल्क लागू है।
इस दिन हुई परीक्षा
आरएसएमएसएसबी सीएचओ परीक्षा 13 मार्च 2024 को दो पाली में आयोजित की गई थी। सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा अनुभाग ए में सामान्य ज्ञान से प्रश्न थे और बी में सांख्यिकी, अर्थशास्त्र और गणित के प्रश्न शामिल थे। सेक्शन ए 30 अंकों का और सेक्शन बी 70 अंकों का था। कुल प्रश्न पत्र 100 अंकों का था और उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था
RSMSSB CHO Answer Key 2024 Released: उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "समाचार और सूचनाएं" टैब पर क्लिक करें और फिर सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
इसके बाद आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।